वित्त वर्ष 2016-17 के मुकाबले उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय दोगुने से अधिक हुई: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना
लखनऊ, 11 फरवरी (आईएएनए)। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को राज्य का बजट पेश करते हुए कहा है कि वित्त वर्ष 2016-17 के मुकाबले उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय दोगुने से अधिक हुई है। उन्होंने कहा कि साल 2025–26 में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 1.20 लाख रुपए तक पहुंचने का अनुमान है।