गुना में हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ : 'वोकल फॉर लोकल' से बदली कारीगरों की जिंदगी, वैश्विक मंच भी मिला
गुना, 10 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' अभियान का असर अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगा है। इसका ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश के गुना जिले में देखने को मिला, जहां हस्तशिल्पियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से 'हस्तशिल्प प्रदर्शनी- 2026' का आयोजन किया गया है।