लालटेन राज में अराजकता और भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा मार बिहार की महिलाओं ने झेली : पीएम मोदी
पटना, 26 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के शुभारंभ के मौके पर कहा कि बिहार की माताओं-बहनों और बेटियों के कल्याण के लिए डबल इंजन सरकार समर्पित भाव से कार्य कर रही है। इसी क्रम में 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' का शुभारंभ करना बहुत गर्व की बात है।