इंडियन बाइसन : विशाल शरीर और गजब की ताकत, जंगल का मजबूत सिपाही
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के जंगलों में ऐसे कई जीव-जंतु हैं, जो अपनी खास विशेषता की वजह से जाने जाते हैं। जंगलों में रहने वाले विशालकाय और शक्तिशाली वन्यजीवों में से एक है गौर, जिसे इंडियन बाइसन के नाम से भी जाना जाता है। इसे जंगल का मजबूत सिपाही या पारिस्थितिक तंत्र का रक्षक भी कहा जाता है।