गिफ्ट निफ्टी ने जून में रिकॉर्ड 95.5 बिलियन डॉलर का मासिक कारोबार किया

IANS | June 29, 2024 5:46 PM

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कारोबार करने वाले गिफ्ट निफ्टी ने जून में 95.55 अरब डॉलर (लगभग 7,97,714 करोड़ रुपये) का अभी तक का सहसे अधिक मासिक कारोबार किया है। यह एक तरह से नया कीर्तिमान है।

राजनीतिक स्थिरता, तेजी से बढ़ती खुदरा खरीदारी एफपीआई को भारत में खरीदार बनने के लिए कर रही मजबूर

IANS | June 29, 2024 5:41 PM

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का भारत में राजनीतिक स्थिरता और तेजी से बढ़ी खुदरा खरीदारी की वजह से भरोसा बढ़ा है और वह भारत में खरीदार बनने के लिए मजबूर हो रहे हैं। शनिवार को बाजार पर नजर रखने वालों ने इस बात को जोर देकर कहा।

2025 तक भारत की डेटा सेंटर क्षमता हो जाएगी दोगुनी, सॉवरेन क्लाउड इंफ्रा जरूरी : विशेषज्ञ

IANS | June 29, 2024 5:36 PM

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। उद्योग विशेषज्ञों की मानें तो देश में डेटा सेंटर की क्षमता वित्त वर्ष 2022 में 870 मेगावाट से दोगुनी होकर वित्त वर्ष 2025 तक लगभग 1,700-1,800 मेगावाट होने की संभावना है। इस 'मेड इन इंडिया' सॉवरेन क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से राष्ट्रीय सुरक्षा और बेहतर होने के साथ डाटा का प्रसार लोगों तक बेहतर तरीके से हो पाएगा।

मिलिंद देवड़ा ने सदन में बताया कैसे पीएम मोदी की लगातार तीसरी जीत हर मायने में है खास

IANS | June 28, 2024 9:01 PM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सांसदों द्वारा प्रतिक्रिया दी जा रही थी। इसी क्रम में शिवसेना (शिंदे) सांसद मिलिंद देवड़ा को भी इस विषय पर बोलने का मौका मिला।

हम मुसलमान हैं और अल्लाह का शुक्र है कि हम हिंदुस्तान में हैं : मौलाना यासूब अब्बास

IANS | June 28, 2024 8:30 PM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राज्य अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट को लेकर जारी सियासी बवाल के बीच ऑल इंडिया शिया पर्सनल बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना यासूब अब्बास की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अमेरिकी रिपोर्ट को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भारत में मुस्लिम समुदाय सुरक्षित हैं। उन्हें किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर अल्पसंख्यकों का लगातार विकास हो रहा है।

महाराष्ट्र सरकार के बजट में हर वर्ग का रखा गया ख्याल, अमित मालवीय ने कांग्रेस पर साधा निशाना

IANS | June 28, 2024 7:16 PM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को अपना बजट विधानसभा में पेश किया। चुनावी सीजन में पेश इस बजट में कई बड़े ऐलान किए गए, जिसे एनडीए सरकार का मास्टरस्ट्रोक कहा जा रहा है।

केंद्र ने फार्मा और मेडटेक सेंटर बनाने के लिए आवंटित किए 700 करोड़ रुपये

IANS | June 28, 2024 6:54 PM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने देश में फार्मा और चिकित्सा प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर (एनआईपीईआर) के तहत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का फैसला किया है। इसके लिए सरकार ने 700 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं जो पांच साल में दिए जाएंगे।

दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट के जिस टर्मिनल की गिरी छत, उसका 'यूपीए सरकार' में हुआ था निर्माण

IANS | June 28, 2024 6:33 PM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर शुक्रवार को बारिश की वजह से छत गिरने से एक शख्स की जान चली गई। जबकि, आठ लोग घायल हो गए।

ममता बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल 'मिनी पाकिस्तान' बन गया है : भाजपा कमेटी

IANS | June 28, 2024 5:37 PM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बाद हो रही राजनीतिक हिंसा की जांच करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा गठित चार सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में राज्य की मुख्यमंत्री पर कई बड़े आरोप लगाए हैं।

शेयर बाजार में टूटा तेजी का ट्रेंड, सेंसेक्स 210 अंक फिसला

IANS | June 28, 2024 4:11 PM

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का कारोबारी सत्र नुकसान वाला रहा। बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स 210 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 79,032 पर और निफ्टी 33 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 24,010 पर बंद हुआ।