कैबिनेट ने शिपबिल्डिंग और समुद्री क्षेत्र के लिए 69,725 करोड़ रुपए के पैकेज को दी मंजूरी, 30 लाख रोजगार के अवसर होंगे पैदा

IANS | September 24, 2025 4:07 PM

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में समुद्री क्षेत्र के रणनीतिक और आर्थिक महत्व को समझते हुए भारत के शिपबिल्डिंग और समुद्री इकोसिस्टम को फिर से मजबूत करने के लिए 69,725 करोड़ रुपए के पैकेज को मंजूरी दी गई।

कश्मीर देश का हीरा, मुसलमानों के प्रति सकारात्मक सोच जरूरी : शरद पवार

IANS | September 24, 2025 3:47 PM

पुणे, 24 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को पुणे में विजय धर एम्फीथिएटर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कश्मीर को देश का हीरा बताया। उन्होंने कहा कि हमें कश्मीर और वहां के मुसलमानों के प्रति सकारात्मक सोच रखने की जरूरत है।

आयुर्वेद में छुपा सेहत का खजाना, हर अंग के लिए है विशेष औषधि

IANS | September 24, 2025 3:40 PM

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। आयुर्वेद दुनिया की सबसे प्राचीन चिकित्सा प्रणाली है, जिसे बाद में विकसित हुई अन्य पद्धतियों के लिए प्रेरणा माना गया। आज लोग प्राकृतिक और सुरक्षित इलाज के लिए आयुर्वेद की ओर अधिक रुख कर रहे हैं। आयुर्वेद में शरीर के प्रत्येक अंग के स्वास्थ्य के लिए विशेष औषधियों और उपचारों का विवरण दिया गया है।

शिल्पा राव की सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात, बोलीं- जन्मभूमि झारखंड को समर्पित है यह सम्मान

IANS | September 24, 2025 3:33 PM

रांची, 24 सितंबर (आईएएनएस)। 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका के सम्मान से नवाजी गईं झारखंड की बेटी और बॉलीवुड गायिका शिल्पा राव ने बुधवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। सीएम हेमंत सोरेन ने मुलाकात की फोटो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर की।

यूपीआईटीएस 2025 : मंच तैयार, अतिथियों का इंतजार, पीएम मोदी करेंगे भव्य शुरुआत

IANS | September 24, 2025 3:18 PM

ग्रेटर नोएडा/लखनऊ, 24 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो' के तीसरे संस्करण का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच के तहत 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने जा रहे 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025' (यूपीआईटीएस) में प्रदेश की औद्योगिक, कृषि, सांस्कृतिक और नवाचार क्षमताओं का भव्य प्रदर्शन होगा।

अदाणी ग्रुप का ईबीआईटीडीए बीते दो वित्त वर्ष में 57 प्रतिशत बढ़कर 89,806 करोड़ रुपए हुआ : गौतम अदाणी

IANS | September 24, 2025 3:01 PM

अहमदाबाद, 24 सितंबर (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप की कंपनियों का ईबीआईटीडीए (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और एमोर्टाइजेशन से पहले होने वाली आय) वित्त वर्ष 25 में बढ़कर 89,806 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 23 में 57,205 करोड़ रुपए था, यह सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) और 57 प्रतिशत या 32,601 करोड़ रुपए की शुद्ध वृद्धि को दिखाता है। यह जानकारी अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी की ओर से दी गई।

जम्मू-कश्मीर की 4 और पंजाब की एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनावों की घोषणा, 24 अक्टूबर को होगी वोटिंग

IANS | September 24, 2025 2:29 PM

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में राज्यसभा के लिए उपचुनावों की घोषणा की है। आयोग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की 4 राज्यसभा सीटों और पंजाब की एक सीट पर उपचुनाव के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने कहा कि मतगणना भी उसी दिन होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को उपहारों की ई-नीलामी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया

IANS | September 24, 2025 2:07 PM

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद को अलग-अलग कार्यक्रमों के दौरान मिले उपहारों की ऑनलाइन नीलामी में शामिल होने के लिए देशवासियों को आमंत्रित किया। इस साल प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह ई-नीलामी का यह 7वां संस्करण है, जिसमें समृद्ध शिल्प परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े उपहार मुख्य आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।

मां चंद्रघंटा के इन मंदिरों में होती है हर मुराद पूरी, नवरात्रि में जरूर करें दर्शन

IANS | September 24, 2025 2:00 PM

प्रयागराज, 24 सितंबर (आईएएनएस)। शारदीय नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की उपासना और शक्ति की आराधना का सबसे बड़ा अवसर माना जाता है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां का यह स्वरूप शांति, सौभाग्य और कल्याण का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब असुरों का अत्याचार बढ़ा तो मां भगवती ने चंद्रघंटा का रूप धारण कर उनका संहार किया।

यौन उत्पीड़न का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती फरार, फर्जी यूएम नंबर प्लेट वाली गाड़ी जब्त

IANS | September 24, 2025 1:47 PM

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ ​​पार्थ सारथी के खिलाफ कई स्टूडेंट्स ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले का आरोपी फिलहाल फरार है।