नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देवी चंद्रघंटा को समर्पित शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उनकी सुख-समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री ने देवी चंद्रघंटा को समर्पित मैथिली ठाकुर का एक भक्ति गीत भी शेयर किया है।