अंक ज्योतिष 2026: मूलांक 6 के जातकों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानिए अपने भविष्य का हाल
नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। नया साल 2026 आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आने वाला साल उसके लिए कैसा रहेगा? अगर आपका मूलांक 6 है तो तैयार हो जाइए, क्योंकि नया साल आपके लिए रिश्ते, घर और आराम का साल रहने वाला है। नए साल में सूर्य का प्रभाव आपके जीवन में नई ऊर्जा और नेतृत्व की ताकत लाएगा। वहीं, शुक्र ग्रह आपके मन-मस्तिष्क पर असर डालकर कई फैसलों में आपको सोचने पर मजबूर कर सकता है।