बच्चा खान : महात्मा के 'गांधी,' आजादी की लड़ाई के भी रहे नायक, जेल में गुजारे 27 साल

IANS | February 5, 2026 8:24 PM

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। 6 फरवरी 1890 को पेशावर घाटी के उत्मान जई गांव में जन्मे खान अब्दुल गफ्फार खान का बचपन उन रवायतों के बीच गुजरा, जहां 'बदला' लेना सम्मान की बात मानी जाती थी। पश्तून समाज वीरता का पर्याय था, लेकिन यह वीरता अक्सर आपसी रंजिशों में बर्बाद हो रही थी। युवा गफ्फार ने बहुत जल्दी यह समझ लिया कि अंग्रेजों की गुलामी से बड़ी गुलामी 'अशिक्षा' की है।

महाशिवरात्रि को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर में भव्य तैयारियां, 10 लाख श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना

IANS | February 5, 2026 8:17 PM

काशी, 5 फरवरी (आईएएनएस)। महाशिवरात्रि का पावन पर्व इस वर्ष 15 फरवरी को मनाया जाएगा। इसे लेकर देवाधिदेव महादेव के धाम काशी में स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भव्य तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए हैं।

गोल्ड कोस्ट कहे जाने वाले घाना का कैसा है भारत के साथ रिश्ता?

IANS | February 5, 2026 8:06 PM

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और घाना के बीच ऐतिहासिक और दोस्ताना संबंध हैं। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक, राजनयिक, आर्थिक, व्यापारिक, विकास सहयोग और लोगों के बीच संपर्क जैसे बहुआयामी संबंध हैं, जो बेहद गहरे हैं। पश्चिम अफ्रीका में घाना भारत का एक अहम साझेदार माना जाता है।

छात्र काव्यांश ने कहा, पीएम मोदी से एग्जाम टिप्स लेना ऐतिहासिक रहा

IANS | February 5, 2026 7:56 PM

अंबाला, 5 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के अंबाला जिले स्थित शहजादपुर के गांव पतरेहड़ी में रहने वाले 12वीं क्लास के छात्र काव्यांश ने बताया कि पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना ही उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। छात्र ने कहा कि पीएम मोदी से एग्जाम को लेकर उनके सुझाव ने मुझे बेहतर करने के लिए काफी प्रेरित किया है।

कांग्रेस के अहंकारी 'युवराज' ने एक 'सिख' सांसद को गद्दार बोला : पीएम मोदी

IANS | February 5, 2026 7:37 PM

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर सिख गुरुओं का अपमान करने का आरोप लगाया।

व्यापारिक समझौते भारत की लंबी अवधि की आर्थिक रणनीति का हिस्सा : पीएम मोदी

IANS | February 5, 2026 7:09 PM

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भविष्य के लिए तैयार व्यापार समझौते देश की लंबी अवधि की आर्थिक रणनीति का हिस्सा हैं और साथ ही कहा कि देश तेजी से विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।

संयोग से मिला था फाइनल खेलने का मौका, किस्मत ने दोबारा श्रीसंत को बनाया चैंपियन

IANS | February 5, 2026 7:05 PM

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। हर हिंदुस्तानी की धड़कनें तेज थीं, क्योंकि दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतने का मौका था, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले वह कुछ घट चुका था। आशीष नेहरा, जो पूरी सीरीज में भारत के लिए विकेट बंटोरने में लगे हुए थे, फाइनल से पहले चोट के कारण अचानक से मैदान से बाहर जा चुके थे। टीम इंडिया के सामने बॉलिंग ऑप्शन चुनने की चुनौती थी, तब सामने उस खिलाड़ी को लाया गया, जो 42 दिन से खुद क्रिकेट के मैदान से बाहर था, मगर जब मैदान पर आया और फाइनल मुकाबला खेला गया तो भारत दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनकर आया था।

2014 से पहले भारत को 'कमजोर पांच' अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था : पीएम मोदी

IANS | February 5, 2026 6:57 PM

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब हमने शासन की बागडोर संभाली, तब भारत को 'कमजोर पांच' अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था। स्वतंत्रता के समय, हम विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थे। हालांकि, बीच के वर्षों में खराब प्रबंधन के कारण, हमारी रैंकिंग गिरकर 11वें स्थान पर आ गई। अब, हम विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर अग्रसर हैं।

ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने टाइम्स हायर एजुकेशन सब्जेक्ट रैंकिंग 2026 में पहली बार स्थान प्राप्त किया

IANS | February 5, 2026 6:19 PM

सोनीपत, 5 फरवरी (आईएएनएस)। ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) ने टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग बाय सब्जेक्ट 2026 में अपनी पहली भागीदारी में असाधारण राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है और दुनिया की सबसे कठोर और डेटा-संचालित विश्वविद्यालय रैंकिंग प्रणालियों में से एक में कई विषयों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

वोट बैंक की राजनीति में डूबे लोगों ने देश को मजबूती देना प्राथमिकता नहीं समझा : पीएम मोदी

IANS | February 5, 2026 6:07 PM

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मेरा देश पूरा सामर्थ्य दिखा रहा है। यह तब होता है जब आपके पास आर्थिक सामर्थ्य हो, आपके नागरिकों में देश के प्रति ऊर्जा हो, और खासकर मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक मजबूत इको-सिस्टम हो, तभी विश्व आपके साथ डील करने के लिए आगे आता है।