भारत-स्वीडन साझेदारी पर पीयूष गोयल का बयान: सहयोग से ही संभव है टिकाऊ विकास और औद्योगिक बदलाव

IANS | May 19, 2026 2:11 PM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत-स्वीडन साझेदारी इस साझा विश्वास को दर्शाती है कि सरकारों, उद्योगों, इनोवेटर्स और वित्तीय संस्थानों के सहयोग से औद्योगिक परिवर्तन को आगे बढ़ाया जा सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी काफी लोकप्रिय, वैश्विक मंच पर भारत को दिलाया अहम स्थान : नॉर्वे के विदेश मंत्री (आईएएनएस साक्षात्कार)

IANS | May 19, 2026 1:48 PM

ओस्लो, 19 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्त आईडे ने भारत का लोकप्रिय और प्रभावशाली राजनेता बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारत को वैश्विक मंच पर एक मजबूत और महत्वपूर्ण स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

'सशस्त्र बलों से लेकर राजनीतिक जगत में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा', भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

IANS | May 19, 2026 1:38 PM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर दुख जताया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने भुवन चंद्र खंडूरी के साथ मुलाकात की पुरानी फोटो भी शेयर की।

सरकार ने जम्मू-कटरा और हावड़ा-दिल्ली कॉरिडोर के लिए 1,200 करोड़ रुपए के रेल इंफ्रा प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

IANS | May 19, 2026 1:34 PM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। रेल मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि सरकार ने जम्मू-कटरा और हावड़ा-दिल्ली रेल कॉरिडोर पर सुरक्षा, कनेक्टिविटी और परिचालन दक्षता में सुधार लाने के उद्देश्य से 1,200 करोड़ रुपए के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है।

अदाणी ग्रुप का अमेरिका में 10 अरब डॉलर का निवेश एक बड़ा गेम चेंजर : भारतीय-अमेरिकी लीडर

IANS | May 19, 2026 1:01 PM

वाशिंगटन, 19 मई (आईएएनएस)। भारतीय-अमेरिकी कम्युनिटी लीडर और पूर्व राष्ट्रपति सलाहकार अजय भुटोरिया ने सोमवार को कहा कि अदाणी ग्रुप का 10 अरब डॉलर का निवेश अमेरिकी इन्फ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी लीडरशीप के लिए एक बड़ा गेम चेंजर है। साथ ही, उन्होंने अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के खिलाफ आपराधिक आरोपों को खारिज किए जाने का स्वागत करते हुए इसे "निर्णायक कानूनी जीत" बताया गया।

अलविदा मेजर जनरल : यादों में भुवन चंद्र खंडूरी, ईमानदारी, अनुशासन और सादगी की रहे मिसाल

IANS | May 19, 2026 12:49 PM

देहरादून, 19 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (रिटायर्ड) भुवन चंद्र खंडूरी का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने 91 साल की उम्र में देहरादून के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। खंडूरी के निधन के साथ ही उत्तराखंड की राजनीति में एक ऐसे अध्याय का अंत हो गया, जिसने राजनीति में ईमानदार, अनुशासन और सादगी की मिसाल कायम की।

अजरबैजान: 13वें वर्ल्ड अर्बन फोरम का आयोजन, 'भारत मंडप' में दिखी देश के बदलते शहरों की तस्वीर

IANS | May 19, 2026 12:42 PM

बाकू, 19 मई (आईएएनएस)। अजरबैजान की राजधानी बाकू में 13वें वर्ल्ड अर्बन फोरम (डब्ल्यूयूएफ 13) में भारत मंडप का उद्घाटन किया गया, जो बदलते भारत की बुलंद तस्वीर पेश करता है। पवेलियन का उद्घाटन भारत में संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर स्टीफन प्रीसनर और भारतीय राजदूत अभय कुमार ने किया।

राजनाथ सिंह और वियतनाम के राष्ट्रपति की मुलाकात, रक्षा व इंडो-पैसिफिक स्थिरता पर सहमति

IANS | May 19, 2026 12:36 PM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने आधिकारिक वियतनाम दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मंगलवार को यहां वियतनाम के जनरल सेक्रेटरी व राष्ट्रपति तो लाम से मुलाकात कर भारत-वियतनाम संबंधों को और मजबूत बनाने पर व्यापक चर्चा की।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख

IANS | May 19, 2026 12:03 PM

देहरादून, 19 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (रिटायर्ड) भुवन चंद्र खंडूरी का मंगलवार को निधन हो गया। देहरादून के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 91 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

सुप्रीम कोर्ट से डॉग लवर्स को बड़ा झटका, पूर्व आदेश में बदलाव की मांग वाली याचिका खारिज

IANS | May 19, 2026 11:54 AM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। देश में डॉग बाइट (कुत्तों के काटने) की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक स्थलों से आवारा कुत्तों को हटाने के अपने फैसले को बरकरार रखा है। शीर्ष अदालत ने उस याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें डॉग लवर्स की ओर से स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसी सार्वजनिक जगहों से आवारा कुत्तों को हटाने के पूर्व आदेश में बदलाव की मांग की गई थी।