मंगलवार को द्विपुष्कर योग में हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व
नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि पर मंगलवार को द्विपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन सूर्य कन्या राशि में रहेंगे। वहीं, चंद्रमा सुबह के 2 बजकर 56 मिनट से शुरू होकर 24 सितंबर तक कन्या राशि में रहेंगे। इसके बाद तुला राशि में गोचर करेंगे।