सिंहावलोकन 2025 : मानसिक शांति और रियल लाइफ के लिए 'ब्रेक', सेलेब्स ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा
मुंबई, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। फैंस के साथ जुड़े रहने का एक बड़ा प्लेटफॉर्म है सोशल मीडिया, लेकिन साल 2025 में कई सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। कोई काम पर फोकस करने के लिए, कोई मानसिक शांति के लिए, तो कोई नेगेटिविटी और ट्रोलिंग से तंग आकर। सोशल मीडिया ब्रेक का ट्रेंड बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री तक फैला हुआ है।