एसएससी भर्ती 2026: 12,256 पदों पर बंपर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, 22 जून तक कर सकते हैं आवेदन

IANS | May 22, 2026 4:44 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026 के तहत विभिन्न मंत्रालय/विभाग/कार्यालय/कैडर में ग्रुप 'बी' और 'सी' के कुल 12,256 पदों पर बंपर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आरबीआई ने वित्त वर्ष 26 के लिए केंद्र को रिकॉर्ड 2.87 लाख करोड़ रुपए का डिविडेंड देने का किया ऐलान

IANS | May 22, 2026 4:44 PM

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2026 के लिए केंद्र सरकार को लगभग 2.87 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड डिविडेंड देने की घोषणा की, जिससे सरकार को पश्चिम एशिया में चल रहे संकट से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी।

मन शांत कर डिप्रेशन भगाने में कारगर नियमित योग, आयुष मंत्रालय ने बताए प्रभावी योगासन

IANS | May 22, 2026 4:40 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस को कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय योगासन के माध्यम से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य सुधारने पर जोर देते हुए लगातार नए-नए योगासनों के बारे में जानकारी देने के साथ ही उनसे मिलने वाले फायदों से भी अवगत करा रहा है। मंत्रालय ने अवसाद यानी डिप्रेशन से मुक्ति में कारगर प्रभावी योगासनों के बारे में जानकारी दी।

19वें रोजगार मेले में पीएम मोदी शनिवार को वितरित करेंगे 51,000 नियुक्ति पत्र

IANS | May 22, 2026 4:29 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 19वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नए नियुक्त हुए युवाओं को 51,000 से ज्यादा नियुक्ति पत्र बांटेंगे।

अदाणी ग्रुप के प्रस्तावित मल्टी-बिलियन डॉलर अमेरिकी निवेश से वैश्विक स्तर पर बदल रही भारतीय कंपनियों की छवि: इंडस्ट्री लीडर्स

IANS | May 22, 2026 4:24 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। ग्लोबल इंडस्ट्री लीडर्स और भारतीय-अमेरिकी समुदाय की प्रमुख हस्तियों ने शुक्रवार को कहा कि अदाणी समूह का अमेरिका में प्रस्तावित मल्टी-बिलियन डॉलर का निवेश भारतीय कंपनियों को लेकर वैश्विक धारणा बदलने में मदद कर रहा है।

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

IANS | May 22, 2026 4:21 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है। दिन-ब-दिन तापमान लगातार बढ़ रहा है। वहीं, 25 मई से 2 जून तक नौतपा का दौर भी शुरू होने वाला है, जब गर्मी अपने चरम पर होती है। ऐसे में सिर्फ खुद को ठंडा रखना ही काफी नहीं है, घर और कमरों को भी ठंडा और आरामदायक बनाना बहुत जरूरी है। अगर आपके पास एयर कंडीशनर (एसी) नहीं है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। कुछ प्रभावी टिप्स को अपनाकर आप घर को ठंडा रख सकते हैं।

अदाणी समूह पर बुलिश बर्नस्टीन, कहा-कार्यान्वयन और बैलेंस शीट मजबूत

IANS | May 22, 2026 4:07 PM

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन कार्यान्वयन और बैलेंस शीट की मजबूत के चलते अदाणी ग्रुप पर बुलिश बना हुआ है और साथ ही, दिग्गज भारतीय कारोबारी समूह को लेकर कहा कि इसकी बड़े पैमाने पर सफल कार्यान्वयन की क्षमता, इसे प्रतिस्पर्धियों से आगे रखती है।

एआईईएसएल भर्ती अलर्ट: 52 वर्ष वालों के लिए 65 पदों पर वैकेंसी, 26 मई तक करें आवेदन

IANS | May 22, 2026 4:00 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल) ने ट्रेनी विमान रखरखाव अभियंता (एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग) के कुल 65 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि, रिक्तियों की संख्या अस्थायी है और कंपनी की आवश्यकताओं के आधार पर इसमें बदलाव हो सकता है।

बामर लॉरी में डिप्टी मैनेजर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, 5 जून तक करें आवेदन

IANS | May 22, 2026 3:53 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड ने प्रमुख कार्यकारी पदों के लिए योग्य और अनुभवी पेशेवरों की आवश्यकता के अनुसार भर्ती के लिए अलग-अलग कुल 4 पदों रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है। बामर लॉरी की ओर से जारी 4 पदों में डिप्टी मैनेजर (एचआर), डिप्टी मैनेजर (मार्केटिंग), असिस्टेंट मैनेजर (कॉमर्शियल) और असिस्टेंट मैनेजर (एफआईसीओ कार्यात्मक) के 1-1 पद शामिल हैं।

अदाणी मामले के बंद होने का भारतीय-अमेरिकी बिजनेस लीडर्स ने किया स्वागत, बोले- मामला अमेरिकी कानून के अधिकार क्षेत्र से बाहर, गड़बड़ी के कोई ठोस सबूत नहीं

IANS | May 22, 2026 3:14 PM

वॉशिंगटन, 22 मई (आईएएनएस)। भारतीय-अमेरिकी बिजनेस लीडर्स और नीति विशेषज्ञों ने शुक्रवार को अमेरिका में अदाणी ग्रुप के खिलाफ मामला बंद होने का स्वागत किया। उनका कहना है कि यह मामला अमेरिकी कानून के अधिकार क्षेत्र से बाहर था और इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी के कोई ठोस सबूत नहीं थे।