प्रधानमंत्री मोदी को मिल रहा वैश्विक सम्मान पूरे देश का सम्मान: सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
अजमेर, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान के उत्तराधिकारी सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने देश की साझा संस्कृति, सामाजिक एकता और गंगा-जमुनी तहजीब पर जोर देते हुए कहा कि इस बार उनके वालिद की तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन उनके माध्यम से जो पैगाम दिया गया है, वह देश में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़े-बड़े मुस्लिम देशों में मिलने वाला सम्मान पूरे देश का सम्मान है।