भारत एआई इम्पैक्ट समिट को लेकर उत्साहित हैं एएसपीआई की मैनेजिंग डायरेक्टर रॉरी डेनियल्स
नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। भारत एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में करने जा रहा है। इस एआई इम्पैक्ट समिट का पहली बार ग्लोबल साउथ में आयोजन होने जा रहा है। इस समिट में दुनियाभर से तकनीक जगत के तमाम दिग्गज शामिल होने वाले हैं। भारत एआई इम्पैक्ट समिट को लेकर एशिया सोसायटी पॉलिसी इंस्टीट्यूट (एएसपीआई) की मैनेजिंग डायरेक्टर रॉरी डेनियल्स काफी उत्साहित हैं।