अहमदाबाद-कलोल लिंक रोड का 50 फीसदी काम हुआ पूरा, जल्द मिलेगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी

IANS | March 10, 2026 7:55 PM

अहमदाबाद, 10 मार्च (आईएएनएस)। अहमदाबाद से कलोल का सफर चंद मिनटों में पूरा होने वाला है। अहमदाबाद-कलोल लिंक रोड का 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है और बाकी 50 फीसदी कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। संभावना है कि अगस्त से लोगों को कलोल तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी मिलेगी।

फैक्ट चेक: बहरीन में भारतीय जासूस के पकड़े जाने की खबर गलत, विदेश मंत्रालय ने खोली पोल

IANS | March 10, 2026 7:40 PM

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले के बीच फर्जी खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। एमईए ने बहरीन से जुड़ी एक खबर का फैक्ट चेक किया है, जिसमें ये कहा गया कि बहरीन ने एक भारतीय जासूस को पकड़ा और उस पर मोसाद के लिए काम करने का देशद्रोह का आरोप लगाया।

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

IANS | March 10, 2026 7:35 PM

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों को निकालने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस बीच कई तरह के फर्जी वीडियो और खबरें भी सामने आ रही हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बीते दिन राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। विदेश मंत्री का एक डीपफेक वीडियो सामने आया, जिसे पीआईबी ने फैक्ट चेक किया है।

पश्चिम बंगाल-झारखंड में मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स से रेल कनेक्टिविटी और माल ढुलाई में बड़ा सुधार होगा : पीएम मोदी

IANS | March 10, 2026 7:24 PM

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति (सीसीईए) ने पूर्वी भारत में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने के लिए दो महत्वपूर्ण मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। ये परियोजनाएं पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों को कवर करती हैं और कुल 4,474 करोड़ रुपए की लागत से भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 192 किलोमीटर की वृद्धि करेंगी, जिनकी 2030-31 तक पूरी होने की उम्मीद है।

पीलीभीत में पॉलीहाउस खेती के प्रति किसानों का बढ़ रहा है रुझान

IANS | March 10, 2026 7:21 PM

पीलीभीत, 10 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की पीलीभीत में किसानों का रुझान पॉलीहाउस खेती के प्रति बढ़ रहा है। इस खेती से किसानों को काफी मुनाफा भी हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर हाथ को रोजगार और किसानों की आय बढ़ाने के विजन को जमीनी स्तर पर साकार करने की एक मिसाल उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में देखने को मिल रही है।

भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

IANS | March 10, 2026 7:02 PM

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार की कई योजनाओं को राज्य सरकार सही तरीके से लागू नहीं कर रही है, जिसके कारण वहां के गरीब किसान इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं।

केंद्र ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के लिए 3,630 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी

IANS | March 10, 2026 6:49 PM

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने मंगलवार को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी परियोजना के लिए 3,630.77 करोड़ रुपए की संशोधित कुल लागत को मंजूरी दे दी। यह परियोजना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-सोहना स्पर से जेवर एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। यह परियोजना हाइब्रिड एन्युटी मॉडल के तहत उत्तर प्रदेश और हरियाणा में विकसित की जाएगी।

मिडिल ईस्ट संकट पर भारत-इटली की प्राथमिकता एक, तनाव कम कर शांति बहाल हो: राजदूत बार्टोली

IANS | March 10, 2026 6:40 PM

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली स्थित भारत मंडपम में मंगलवार को 40वां अंतरराष्ट्रीय आहार मेला शुरू हो गया। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इस पांच दिवसीय मेले का उद्घाटन किया। भारत में इटली के राजदूत एंटोनियो बार्टोली भी इस मेले में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मिडिल ईस्ट में जारी हमले को रोकने की अपील की।

केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन 10 प्रतिशत बढ़ाया

IANS | March 10, 2026 6:25 PM

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। घरेलू उपभोक्ताओं को कुकिंग गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत की तेल रिफाइनरियों ने लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) का उत्पादन करीब 10 प्रतिशत बढ़ा दिया है। सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि यह कदम केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद उठाया गया है।

जीआई टैग मिलने के बाद बढ़ी मंजूषा आर्ट की पहचान, भागलपुर में कलाकार बोले-मोदी सरकार ने दी नई शक्ति

IANS | March 10, 2026 6:21 PM

भागलपुर, 10 मार्च (आईएएनएस)। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में मंजूषा महोत्सव का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस आयोजन में काफी संख्या में महिलाएं अपने हुनर को प्रदर्शित कर रही हैं। मंजूषा कलाकारों ने पीएम मोदी का तह दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने मंजूषा को सिर्फ जीआई टैग नहीं, बल्कि हम जैसे कलाकारों को नई शक्ति प्रदान की है।