देश की सुरक्षा और प्रगति के प्रहरी : सीआईएसएफ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी सहित भाजपा नेताओं ने दी बधाई

IANS | March 10, 2026 11:18 AM

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सभी कर्मियों को उनके स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि अपने दृढ़ संकल्प, अनुशासन और समर्पण के लिए जानी जाने वाली सीआईएसएफ देश भर में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

भारत ने रमजान में अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हमलों की निंदा की; इसे इस्लामिक एकजुटता का पाखंड बताया

IANS | March 10, 2026 9:50 AM

संयुक्त राष्ट्र, 10 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव जारी है। इस बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की। यूएन में भारत ने कहा कि यह हमला रमजान के महीने में किया गया, जिसमें ज्यादातर औरतें और बच्चे मारे गए। यह हमला ऐसे समय में किया गया जब इस्लामिक एकता, यानी कि रमजान का महीना चल रहा है।

11 मार्च को शीतला अष्टमी, कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

IANS | March 10, 2026 9:02 AM

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। हिंदू पंचांग के अनुसार 11 मार्च, बुधवार को शीतला अष्टमी (बासोड़ा), कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है। ये दिन भक्तों के लिए पूजा, व्रत और आध्यात्मिक साधना का विशेष अवसर है। इन तीनों तिथियों पर अलग-अलग देवी-देवताओं की आराधना की जाती है, जिससे परिवार में सुख-शांति, स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।

'श्री वाजपेयी बैंक योग्य योजना' के तहत राजकोट में 2,913 लोगों को मिला लोन: गुजरात मंत्री

IANS | March 9, 2026 11:41 PM

गांधीनगर, 9 मार्च (आईएएनएस)। सोमवार को गुजरात सरकार ने राज्य विधानसभा में जानकारी दी कि पिछले एक वर्ष में राजकोट जिले में श्री वाजपेयी बैंक योग्य योजना के तहत 2,900 से अधिक लाभार्थियों को ऋण सहायता दी गई है।

सावित्रीबाई फुले: अपशब्दों की बौछार से गुलामी की चुनौती तक, संघर्ष और तानों से तपकर बनीं 'नारी शिक्षा की अग्रदूत'

IANS | March 9, 2026 11:15 PM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। उस दौर में जब लड़कियों की शिक्षा को पाप समझा जाता था, जब तमाम यत्न कर उनका रास्ता रोका जाता था, तब एक महिला ने अपशब्दों की बौछार, समाज की तानों और गुलामी की जंजीरों को चुनौती दी। रोजाना अपमान और हमलों से गुजरकर भी उन्होंने हार नहीं मानी। अटूट संकल्प के साथ निकलकर वह भारत की 'नारी शिक्षा की अग्रदूत' बनीं।

सेहत ही नहीं, मूड भी ठीक करती है सूरज की रोशनी, गर्मियों में इन बातों का रखें ध्यान

IANS | March 9, 2026 10:55 PM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। सर्दियों का मौसम विदाई ले चुका है और गर्मियों के मौसम ने दस्तक दे दी है। ऐसे में ध्यान रखने की बात है कि लोग ठंड के दिनों में जहां धूप सेंकते हैं, तो वहीं गर्मियों में भागते हैं। हालांकि, गर्मियों में भी धूप जरूरी है, लेकिन कुछ सावधानियों के साथ। सूरज की रोशनी सिर्फ गर्माहट नहीं देती, बल्कि सेहत और मूड दोनों को ठीक रखने का सबसे प्राकृतिक तरीका है।

मध्य प्रदेश: नीमच के युवा ने प्राकृतिक सामग्री से पीएम मोदी और मां की पेंटिंग उकेरी

IANS | March 9, 2026 9:27 PM

नीमच, 9 मार्च (आईएएनएस)। आधुनिक कला के दौर में जहां महंगे कैनवास और रासायनिक रंगों का इस्तेमाल आम हो गया है, वहीं मध्य प्रदेश के नीमच जिले के एक युवा कलाकार ने पूरी तरह देसी और पर्यावरण अनुकूल सामग्री से एक अनोखी पेंटिंग बनाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

काशीपुर: प्राचीन शीतला मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बसौड़ा पर्व पर भक्तों ने किए दर्शन

IANS | March 9, 2026 9:18 PM

काशीपुर, 9 मार्च (आईएएनएस)। रंगों के त्योहार होली के ठीक एक हफ्ते बाद मनाए जाने वाले बसौड़ा पर्व (शीतला अष्टमी) को लेकर काशीपुर में भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। प्राचीन सिद्ध पीठ श्री शीतला माता मंदिर में चैत्र मास की द्वितीया तिथि से शुरू हुई विशेष पूजा-अर्चना का सिलसिला आज भी जारी रहा।

पलामू में जन औषधि केंद्र से सस्ती दरों पर मिल रहीं दवाइयां, लाभार्थियों ने पीएम मोदी का जताया आभार

IANS | March 9, 2026 9:14 PM

पलामू, 9 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत संचालित हो रहे जन औषधि केंद्र उन लोगों के लिए संजीवनी बनकर सामने आए हैं, जो पैसों की तंगी के चलते दवा खरीदने में असमर्थ थे।

बुरहानपुर: ‘प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान’ के तहत गर्भवती महिलाओं ने लिया स्वास्थ्य संबंधित परामर्श

IANS | March 9, 2026 9:02 PM

बुरहानपुर, 9 मार्च (आईएएनएस)। जिला चिकित्सालय, बुरहानपुर में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत एएनसी ओपीडी में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच और परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया।