टीसीएस, एचयूएल समेत इन कंपनियों का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा घटा, एयरटेल और इन्फोसिस को हुआ फायदा

IANS | October 13, 2024 5:26 PM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। बीते हफ्ते बाजार में गिरावट देखी गई। इस कारण से देश की शीर्ष 10 मार्केट कैप वाली कंपनियों में से सात का बाजार मूल्यांकन 1,22,107 करोड़ रुपये घट गया है। 7 से 11 अक्टूबर तक के कारोबारी सत्र के दौरान टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 35,638 करोड़ रुपये घटकर 15,01,723 करोड़ रुपये रह गया है।

हरियाणा में हार के लिए हुड्डा जिम्मेदार, प्रियंका गांधी अपने हाथ में लें कांग्रेस की कमान : गुरनाम चढूनी (आईएएनएस साक्षात्कार)

IANS | October 13, 2024 5:16 PM

कुरुक्षेत्र, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी को हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने इस हार का आरोप राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस को सिर्फ भूपेंद्र हुड्डा की महत्वाकांक्षा की वजह से ही हार मिली है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी को सलाह दी कि कांग्रेस के हाईकमान कमजोर हैं। कांग्रेस पार्टी की ऊपरी कमान प्रियंका गांधी के हाथों में दे दें। अगर ऐसा किया तो भी कांग्रेस बच सकती है, वर्ना हरियाणा से कभी भी भाजपा नहीं जाएगी।

बाबा सिद्दीकी मर्डर : खबर सुनकर घबरा गईं पकड़े गए आरोपी शिवा की मां

IANS | October 13, 2024 4:32 PM

बहराइच (उत्तर प्रदेश), 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुंबई में एनसीपी लीडर बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में शार्प शूटर धर्मराज कश्यप, शिवकुमार उर्फ शिवा और हरियाणा के कैथल निवासी गुरमेल का नाम प्रमुखता से सामने आया है। धर्मराज कश्यप और शिवा दोनों शार्प शूटर उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के गंडारा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, धर्मराज और शिवकुमार कई साल से मुंबई और पुणे में रह रहे थे, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में कब और कैसे आए।

'पीएम गति शक्ति' को 3 साल पूरे, देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मिली रफ्तार

IANS | October 13, 2024 3:21 PM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास की रफ्तार को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए 'पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान' (पीएमजीएस - एनएमपी) को तीन साल पूरे हो चुके हैं। इसे मोदी सरकार ने 13 अक्टूबर, 2021 को लॉन्च किया था।

हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ 15 अक्टूबर से खुलेगा, जानिए प्राइस बैंड से लेकर लॉट साइज तक की पूरी जानकारी

IANS | October 13, 2024 2:19 PM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक हुंडई मोटर इंडिया का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 15 अक्टूबर से आम निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी की योजना 27,870 करोड़ रुपये जुटाने की है। यह देश का अब तक सबसे बड़ा आईपीओ होगा।

किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, जनता दरबार में बोले सीएम योगी

IANS | October 13, 2024 1:34 PM

गोरखपुर, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार के दौरान लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों की समस्याओं के जल्द निपटारे के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।

जब एक दूसरे के दुश्मन बने थे ‘करण-अर्जुन’, बाबा सिद्दीकी ने ऐसे कराया था पैचअप

IANS | October 13, 2024 11:48 AM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में साल 2008 में एक ऐसा वक्त भी था, जब सलमान खान और शाहरुख खान के बीच दुश्मनी की दीवार खड़ी हो गई थी। अभिनेत्री कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में दोनों सुपरस्टार में जमकर बहस हुई, जिसके बाद हिन्दी सिनेमा के 'करण-अर्जुन' एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते थे।

'पीएम गति शक्ति' भारत के बुनियादी ढांचे में क्रांति और नए अवसरों का सृजन : पीएम मोदी

IANS | October 13, 2024 10:59 AM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। रविवार को 'पीएम गति शक्ति' पहल के तीन साल पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'पीएम गति शक्ति' के भारत की बुनियादी ढांचे और विकास पर पड़ने वाले प्रभाव का जिक्र किया।

डॉलर के मुकाबले रुपया फिसलकर 84 के पार, क्यों गिर रही है भारतीय मुद्रा?

IANS | October 12, 2024 11:37 PM

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपये की कीमत 11 सितंबर को अपने दूसरे सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गई। सप्ताहांत पर कारोबार बंद होते समय एक डॉलर की कीमत 84 रुपये को पार कर गई। इस गिरावट की वजह शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बताई जा रही है।

बोरिस जॉनसन ने क्यों की पीएम मोदी की तारीफ? पूर्व भारतीय राजदूत ने बताई पूरी कहानी

IANS | October 12, 2024 9:24 PM

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपनी किताब 'अनलिश्ड' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। पीएम मोदी से पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा है कि उनमें विचित्र तरह की अलौकिक ऊर्जा है। इस पर भारत के पूर्व राजदूत अशोक सज्जनहार ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बोरिस जॉनसन ने अपनी किताब में पीएम मोदी को लेकर ढेर सारी बातों का जिक्र किया है।