मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने अयोध्या में राम मंदिर का किया दर्शन, कहा-राम पहले सियासत बाद में
अयोध्या, 25 मार्च (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा (एआईएटीएफ) के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने अयोध्या धाम पहुंचकर राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।