तीन दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, एआई इम्पेक्ट समिट में होंगे शामिल

IANS | February 10, 2026 7:26 PM

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत में रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति मैक्रों भारत के आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान मैक्रों भारत-एआई इम्पेक्ट समिट 2026 में शामिल होंगे।

सुरों की मालिनी : माटी की सोंधी सुगंध, बिरह और प्रेम संबंध, जिनके सुरों से गूंज उठी लोक संगीत

IANS | February 10, 2026 7:22 PM

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। 11 फरवरी, सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि भारतीय लोक संगीत के लिए एक उत्सव की तरह है। इसी दिन उत्तर प्रदेश के कन्नौज में जन्म हुआ उस आवाज की, जिसने लोक संगीत को मंच तक लाया, आंगन को फिर से सुरों से भर दिया और मिट्टी की खुशबू को शास्त्रीय अनुशासन के साथ देश-दुनिया तक पहुंचाया। हम बात कर रहे हैं, सुरों की मल्लिका मालिनी अवस्थी की। जब वह गाती हैं, तो ऐसा लगता है, जैसे कोई नदी बह रही हो, कभी शांत, कभी वेगवती, कभी बिरह में डूबी और कभी प्रेम से छलकती।

भारत के साथ काम करने को तैयार है चीन: चीनी राजदूत जू फीहोंग

IANS | February 10, 2026 7:17 PM

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। गलवान विवाद के बाद से भारत और चीन के बीच हाल के कुछ समय में तनाव कम हुए हैं। दोनों देशों के बीच सेवाएं धीरे-धीरे शुरू हो रही हैं, जो गलवान विवाद की वजह से पूरी तरह से बंद हो गई थीं। इस बीच भारत में चीनी राजदूत जू फीहोंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी दी।

बांग्लादेश चुनाव के बाद तेजी से बदलेगा राजनीतिक माहौल : अरविंद गुप्ता

IANS | February 10, 2026 7:13 PM

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव होने जा रहा है। चुनावी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वोटिंग को लेकर कई सख्त नियमों का ऐलान किया गया है। बांग्लादेश में चुनाव में जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेश और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है। इस बीच शिक्षक अरविंद गुप्ता ने कहा कि ये चुनाव सबको साथ लेकर चलने वाला नहीं है। वहीं, उन्होंने 'सीड्स ऑफ हेट : बांग्लादेश एक्सट्रीमिस्ट सर्ज' नाम की किताब पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने किताब विवाद पर लगाया विराम, प्रकाशक के बयान को किया पोस्ट

IANS | February 10, 2026 6:31 PM

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब को लेकर संसद में गतिरोध जारी है। इसी बीच पूर्व सेना प्रमुख ने मंगलवार को विवाद पर विराम लगा दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किताब से संबंधित प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया के आधिकारिक बयान को रीपोस्ट किया। इसके साथ ही पूर्व सेना प्रमुख ने पोस्ट में लिखा, "किताब की वर्तमान स्थिति यह है।"

मिमी चक्रवर्ती बर्थडे: सीरियल में काम करने के खिलाफ थे अभिनेत्री के माता-पिता, 8 महीनों तक नहीं की थी बात

IANS | February 10, 2026 6:13 PM

मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड, बंगाली सिनेमा, टीवी और गायिका के तौर पर अपनी किस्मत आजमा चुकी बंगाली ब्यूटी मिमी चक्रवर्ती किसी से कम नहीं हैं।

आरबीआई कोऑपरेटिव बैंक की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए केंद्र के साथ मिलकर कर रहा कार्य: पंकज चौधरी

IANS | February 10, 2026 5:57 PM

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कोऑपरेटिव बैंकों की वित्तीय स्थिति, संचालन और डिजिटल समावेशन को मजबूत करने के साथ-साथ जमा सुरक्षा, ऋण उपलब्धता और विवेकपूर्ण विनियमन को बढ़ाने के लिए विभिन्न उपाय किए हैं। यह जानकारी सरकार की ओर से मंगलवार को संसद में दी गई।

गुजरात : अहमदाबाद नगर निगम ने 2026-27 के लिए 18,518 करोड़ रुपए के संशोधित बजट को मंजूरी दी

IANS | February 10, 2026 5:45 PM

अहमदाबाद, 10 फरवरी (आईएएनएस)। अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (एएमसी) ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 18,518 करोड़ रुपए के रिवाइज्ड बजट को मंजूरी दे दी। यह म्युनिसिपल कमिश्नर द्वारा पहले पेश किए गए 17,018 करोड़ रुपए के ड्राफ्ट एस्टीमेट से 1,500 करोड़ रुपए ज्यादा है।

ग्लोबल साउथ में पहली बार एआई समिट, भारत के विजन को आगे बढ़ाने में मिलेगी मदद

IANS | February 10, 2026 5:11 PM

जम्मू, 10 फरवरी (आईएएनएस)। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से लेकर 20 फरवरी तक भारत-एआई इम्पेक्ट समिट का आयोजन होगा। इस समिट में दुनियाभर के देशों से प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह ग्लोबल साउथ में होने वाला पहला एआई समिट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट का आगाज करेंगे।

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लोकतंत्रीकरण पर होगा

IANS | February 10, 2026 4:53 PM

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। भारत दुनिया के सबसे बड़े एआई इवेंट्स में एक 'एआई इम्पैक्ट समिट 2026' को आयोजित करने जा रहा है। इसका फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)के लोकतंत्रीकरण पर होगा, जिससे समावेशी विकास के साथ-साथ इनोवेशन को भी बढ़ावा दिया जा सके। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को दी गई।