एडसिल (भारत) लिमिटेड में 879 पदों पर भर्ती का ऐलान, शुक्रवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें सैलरी

IANS | May 22, 2026 2:32 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ रिक्तियों का नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। एजुकेशनल कंसल्टेंट्स ऑफ इंडिया लिमिटेड (एडसिल) ने पूरी तरह से संविदात्मक आधार पर बहुविषयक स्टाफ और पीएमयू की कुल 879 पदों पर नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

डिफेंस डिप्लोमेसी : सेना प्रमुख और उच्चायुक्त की मुलाकात, आर्मी टू आर्मी संपर्क बढ़ाने पर चर्चा

IANS | May 22, 2026 2:23 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। भारत और बांग्लादेश के बीच रक्षा सहयोग को नई मजबूती देने की दिशा में हाल के दिनों में कई महत्वपूर्ण सैन्य एवं सामरिक पहलें देखने को मिली हैं। दोनों देशों की सेनाएं केवल सीमा सुरक्षा और सामरिक समन्वय तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समुद्री सुरक्षा, संयुक्त सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे व्यापक मुद्दों पर भी साथ मिलकर काम कर रही हैं।

भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, अगले पांच वर्षों में निवेश दोगुना करने का लक्ष्य : पीएम मोदी

IANS | May 22, 2026 2:11 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स ने शुक्रवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति और उनके डेलिगेशन का स्‍वागत क‍िया।

वैश्विक झटकों के बावजूद भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत: अमित मालवीय

IANS | May 22, 2026 2:11 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था में भी मजबूती से जीत दर्ज कर रही है। बस विपक्ष इसे देख नहीं पा रहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इसे "गंभीर आरोप" कहना केवल यह दर्शाता है कि विपक्ष आंकड़ों, तथ्यों और संदर्भ से कितना दूर चला गया है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी और पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कही।

पीएम मोदी की अपील पर सिंधिया ने पेट्रोल-डीजल वाहनों का उपयोग न करने का किया आग्रह

IANS | May 22, 2026 1:51 PM

भोपाल, 22 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'ऊर्जा बचत' अपील पर क्षेत्रवासियों और समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में पेट्रोल-डीजल की प्रत्येक बूंद बचाना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने 'आप' नेता गोपाल राय को जारी किया अवमानना नोटिस

IANS | May 22, 2026 1:36 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गोपाल राय और खोजी पत्रकार सौरव दास को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस एक आपराधिक अवमानना याचिका के तहत जारी किया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि दोनों ने सोशल मीडिया पर ऐसे आपत्तिजनक और अवमाननापूर्ण सामग्री प्रसारित की, जो न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा के खिलाफ थी। यह मामला कथित आबकारी नीति केस से जुड़ा बताया जा रहा है।

यूपी में बिजली कटौती पर बसपा प्रमुख मायावती ने जताई चिंता, तत्काल जरूरी कदम उठाने की मांग

IANS | May 22, 2026 1:26 PM

लखनऊ, 22 मई (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को भीषण गर्मी के बीच प्रदेश में बिजली कटौती को लेकर चिंता जाहिर की। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से तुरंत उचित कदम उठाने की मांग भी की।

देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताए गर्मी से बचाव के उपाय

IANS | May 22, 2026 12:27 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। हीटवेव, उमस और तेज तपिश से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारें लगातार स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी कर रही हैं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने गर्मी से संबंधित बीमारियों के लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी है।

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

IANS | May 22, 2026 12:16 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर को चुपके से गहरा नुकसान पहुंचाने वाला ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है। यह बीमारी अक्सर कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाती, लेकिन धीरे-धीरे शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचाती रहती है। अनियंत्रित हाइपरटेंशन हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।

'जिंदगी भर की मेहनत का फल मिला', पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित होंगे गफरुद्दीन मेवाती जोगी

IANS | May 22, 2026 11:52 AM

अलवर, 22 मई (आईएएनएस)। वाद्य यंत्र भपंग बजाने के लिए गफरुद्दीन मेवाती जोगी को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें 25 मई को दिल्ली में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 25 जनवरी को भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी। पद्मश्री मिलने को लेकर उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की।