बीटीएससी भर्ती अलर्ट: खाद्य विश्लेषक के 11 पदों पर आवेदन शुरू, जानें डिटेल्स

IANS | May 21, 2026 8:03 PM

पटना, 21 मई (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी), पटना ने स्वास्थ्य विभाग में खाद्य विश्लेषक के कुल 11 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन रिक्तियों में अनारक्षित के 2, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 1, अनुसूचित जाति के 2, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 4 और पिछड़ा वर्ग के 2 पद शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति को गुजरात के केसर आम भेंट किए, उत्पादकों में खुशी

IANS | May 21, 2026 7:50 PM

वलसाड, 21 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिनों की सफल विदेश यात्रा पूरी कर स्वदेश लौट गए हैं। इस दौरान उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति को गुजरात के प्रसिद्ध केसर आमों का विशेष उपहार भेंट किया।

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 1,000 यात्रियों का चयन, विदेश मंत्री जयशंकर ने कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ निकाला

IANS | May 21, 2026 7:31 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कैलाश मानसरोवर यात्रा (केएमवाई) 2026 के लिए यात्रियों के चयन को लेकर एक कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ निकाला। विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, 1000 यात्रियों को इसके लिए चुना गया है।

ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एआई, ड्रोन और सीसीटीवी का इस्तेमाल कर रहा रेलवे: अश्विनी वैष्णव

IANS | May 21, 2026 7:16 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि भारतीय रेलवे ट्रेनों, यात्रियों, स्टेशन परिसरों और विशाल रेल नेटवर्क की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एआई, ड्रोन और सीसीटीवी जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यापक इस्तेमाल कर रहा है।

जून से महंगी होंगी मारुति सुजुकी की कारें; कीमतों में होगी 30,000 रुपए तक की बढ़ोतरी

IANS | May 21, 2026 7:08 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने गुरुवार को घोषणा की है कि वह जून 2026 से अपनी गाड़ियों की कीमतों में 30,000 रुपए तक की बढ़ोतरी करेगी।

ट्विशा शर्मा केस : परिवार ने जांच में लापरवाही का लगाया आरोप, कहा- आरोपी पक्ष कर रहा सिस्टम का दुरुपयोग

IANS | May 21, 2026 7:05 PM

भोपाल, 21 मई (आईएएनएस)। ट्विशा शर्मा की कथित आत्महत्या के कुछ दिनों बाद उनके परिवार ने पुलिस जांच में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि फरार पति समर्थ सिंह का परिवार अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।

58,500 से ज्यादा पीएनजी उपभोक्ताओं ने सरेंडर किए एलपीजी कनेक्शन, पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद: केंद्र

IANS | May 21, 2026 6:46 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। सरकार ने गुरुवार को बताया कि 20 मई तक 58,500 से अधिक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) उपभोक्ताओं ने अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दिए हैं। साथ ही देश के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

ऑपरेशन मिलाप: गुजरात पुलिस ने सिर्फ दो हफ्तों में 701 लापता लोगों को ढूंढ निकाला

IANS | May 21, 2026 6:32 PM

गांधीनगर, 21 मई (आईएएनएस)। गुजरात भर में कई परिवार अपने खोए हुए रिश्तेदारों के मिलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब उनके चेहरों पर मुस्कान है। गुजरात पुलिस ने हाल ही में 2007 से लापता लोगों को ढूंढने के लिए ऑपरेशन मिलाप शुरू किया है, और सिर्फ दो हफ्तों में 701 लोगों को ढूंढ निकाला गया है।

कृषि क्षेत्र में पीएम मोदी की उपलब्धि पर किसानों ने दी बधाई, बताया गौरव का क्षण

IANS | May 21, 2026 6:21 PM

महासमुंद, 21 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फूड और एग्रीकल्चर संगठन (एफएओ) का सबसे बड़ा सम्मान मिलने की भाभा परमाणु अनुसंधान मुंबई की संस्थान से पुरस्‍कृत छत्तीसगढ़ के महासमुंद के संजीवनी धान उत्पादक प्रगतिशील किसान योगेश्वर चंद्राकर ने सराहना की।

यूपीएससी एनडीए-एनए भर्ती 2026: 394 पदों के लिए खुले आवेदन, अंतिम तिथि 9 जून

IANS | May 21, 2026 6:18 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। सिविल सेवक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (द्वितीय), 2026 के तहत कुल 394 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पोस्ट में पुरुषों के 370 और महिलाओं के 24 पद शामिल हैं।