जिसे वंदे मातरम गाना है गाए, लेकिन किसी पर जबरदस्ती थोपा नहीं जा सकता : मलिक मोतसिम खान

IANS | May 21, 2026 6:08 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में मदरसों में वंदे मातरम को अनिवार्य करने को लेकर सियासत गरमा गई है। इसी मुद्दे पर जमात-ए-इस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष मलिक मोतसिम खान ने खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि देश से मोहब्बत करना और किसी खास गीत को जबरदस्ती गाने के लिए दबाव देना, दोनों अलग-अलग बातें हैं। उनका कहना है कि अगर कोई अपनी खुशी से 'वंदे मातरम' गाना चाहता है तो जरूर गाए, लेकिन सरकार किसी नागरिक पर इसे थोप नहीं सकती।

यूपीएससी सीडीएस-II 2026: 451 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू

IANS | May 21, 2026 5:45 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अलग-अलग पाठ्यक्रम के आधार पर संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस-द्वितीय) भर्ती परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं, जिसके माध्यम से भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), वायु सेना अकादमी (एएफए) और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में अधिकारियों की कुल 451 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

भारत और अमेरिका विभिन्न क्षेत्रों में स्वाभाविक साझेदार के रूप में काम कर रहे हैं: पीयूष गोयल

IANS | May 21, 2026 5:44 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत और अमेरिका स्वाभाविक साझेदार के रूप में काम कर रहे हैं और दोनों देशों के बीच तकनीक, रक्षा, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, क्वांटम कंप्यूटिंग और मेडिकल डिवाइसेज़ जैसे क्षेत्रों में मजबूत सहयोग बन रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों की सबसे बड़ी ताकत आपसी विश्वास और साझा आर्थिक हित हैं।

सीआईआई और साइप्रस चैंबर ऑफ कॉमर्स के बीच रणनीतिक समझौता, व्यापार और निवेश सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

IANS | May 21, 2026 5:28 PM

मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। देश के प्रमुख उद्योग संगठन सीआईआई ने गुरुवार को साइप्रस चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (सीसीसीआई) के साथ एक रणनीतिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में हुआ।

फूलों की चाय : स्वाद के साथ सेहत भी, गर्मियों में ठंडक देकर तनाव दूर करने में कारगर

IANS | May 21, 2026 5:21 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। चाय की उत्पत्ति पांच हजार साल से भी पुरानी है, लेकिन आज भी यह पेय उतनी ही लोकप्रिय है। सर्दी, बारिश और यहां तक कि भीषण गर्मी में भी इसे पीने वाले कोई कोताही नहीं करते। दुनिया भर में 21 मई को चाय दिवस मनाया जाता है। दूध वाली चाय तनाव दूर करने में कारगर है। हालांकि, गर्मियों में चाय प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन और सेहतमंद विकल्प फूलों से बनी हर्बल टी भी है।

भीषण गर्मी में बच्चों को हीट स्ट्रोक का सबसे ज्यादा खतरा, घबराएं नहीं, इन बातों का रखें ध्यान

IANS | May 21, 2026 4:59 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। यही नहीं 25 मई से 2 जून तक नौतपा भी शुरू हो जाएगा, यानी पृथ्वी और भी तपेगी। इस बीच भारत सरकार एडवाइजरी जारी कर लगातार लोगों से लगातार सतर्क रहने और लापरवाही न बरतने की सलाह दे रहा है। इस बीच एक्सपर्ट्स ने बताया कि भीषण गर्मी में बच्चों को हीट स्ट्रोक का सबसे ज्यादा खतरा रहता है।

लखनऊ: पिता ने बहन-बहनोई के साथ मिलकर की बेटी की हत्या, शव के किए कई टुकड़े

IANS | May 21, 2026 4:58 PM

लखनऊ, 21 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर 17 मई को छपरा-गोमती एक्सप्रेस के स्लीपर कोच की एस1 बोगी में एक सीट के नीचे बक्से में बंद एक किशोरी का शव मिला था। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बक्सा खुलवाया तो उसमें 6 टुकड़ों में किशोरी का शव पाया गया, लेकिन उसमें सिर नहीं था।

हरिपुर कालसी में उत्तराखंड का पहला भव्य यमुना घाट, सीएम धामी के निर्देश पर तेजी से चल रहा कार्य

IANS | May 21, 2026 4:36 PM

देहरादून, 21 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जनपद के हरिपुर कालसी में निर्माणाधीन राज्य के पहले भव्य यमुना घाट के कार्यों को जुलाई माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास सीएम धामी ने वर्ष 2024 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किया था।

तेल कंपनियों ने ईंधन और एलपीजी की कमी को खारिज किया, कहा-अफवाहों पर ध्यान न दें

IANS | May 21, 2026 4:35 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। सरकारी तेल कंपनियों एचपीसीएल, आईओसीएल और बीपीसीएल ने ईंधन की कमी की अफवाहों को खारिज करते हुए गुरुवार को कहा कि देश में पेट्रोल,डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त है और जनता के जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही विश्वास करने का आग्रह किया।

चिकित्सा शिक्षा में करियर का सुनहरा अवसर: ईएसआईसी में प्रोफेसर के 118 पदों पर आवेदन शुरू

IANS | May 21, 2026 3:19 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), नई दिल्ली ने ईएसआईसी पीजीआईएमएसआर और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण संकाय (प्रोफेसरों) के पदों पर सीधी भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग विभागों से कुल 118 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है।