भीषण गर्मी के बीच भारत में बिजली की मांग लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची

IANS | May 20, 2026 8:48 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति के बीच बुधवार को भारत में बिजली की मांग लगातार तीसरे दिन नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। बढ़ती गर्मी के कारण घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में एयर कंडीशनर, कूलर और अन्य बिजली उपकरणों के इस्तेमाल में तेज बढ़ोतरी हुई है।

बच्चों के बेहतर मानसिक और शारीरिक विकास में बाधा है 'एनीमिया', ऐसे करें बचाव

IANS | May 20, 2026 8:44 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। बच्चों का स्वस्थ और सक्रिय रहना हर माता-पिता की प्राथमिकता होती है, लेकिन शरीर में आयरन की कमी कई बार बच्चों के विकास पर गंभीर असर डाल सकती है। नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में एनीमिया मस्तिष्क के विकास और सीखने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में बच्चों को समय पर संतुलित और पोषक आहार देना बेहद जरूरी है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में काउंसलर के पद पर नौकरी का मौका, 22 मई तक फटाफट करें आवेदन

IANS | May 20, 2026 8:24 PM

भोपाल, 20 मई (आईएएनएस)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने एफएलसीसी (वित्तीय साक्षरता एवं ऋण परामर्श केंद्र) के लिए काउंसलर के कुल तीन पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिनमें एफएलसीसी अनूपपुर, एफएलसीसी डंडोर और एफएलसीसी शाहडोल में काउंसलर के 1-1 पद पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति संविदा आधार पर एक वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी।

गाजीपुर में 21 केंद्रों पर होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा, डीएम ने व्यवस्था बिगाड़ने वालों को दी कड़ी चेतावनी

IANS | May 20, 2026 8:23 PM

गाजीपुर, 20 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा गुरुवार को लेखपाल मुख्य भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। गाजीपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसे लेकर जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

मैं 65 वर्षों से लगातार लिख रहा हूं, यकीन नहीं था पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा : रतिलाल बोरिसागर

IANS | May 20, 2026 8:19 PM

अहमदाबाद, 20 मई (आईएएनएस)। पद्म पुरस्कार से सम्मानित गुजराती साहित्यकार और शिक्षाविद् रतिलाल बोरिसागर ने कहा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि लिखने और पढ़ाने के उनके साधारण कार्य को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

भारत के 8 प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर उद्योगों ने अप्रैल में दर्ज की 1.7 प्रतिशत बढ़ोतरी

IANS | May 20, 2026 7:36 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत के 8 प्रमुख बुनियादी ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) उद्योगों के संयुक्त सूचकांक में इस साल अप्रैल में पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 1.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें सीमेंट, स्टील और बिजली क्षेत्रों में सकारात्मक बढ़त देखने को मिली।

राहुल गांधी के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, तुरंत सार्वजनिक माफी की मांग

IANS | May 20, 2026 7:22 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर राहुल गांधी की विवादित टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों ने राहुल गांधी के बयान को अमर्यादित बताते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है।

ईसीएचएस में फार्मासिस्ट सहित 9 पदों पर भर्ती जारी, 6 जून तक करें आवेदन

IANS | May 20, 2026 7:22 PM

चंडीगढ़, 20 मई (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम - ईसीएचएस) ने श्री गंगानगर और हनुमानगढ़ स्थित ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में संविदा आधार पर चिकित्सा अधिकारी, दंत अधिकारी, पैरामेडिकल और गैर-चिकित्सा कर्मचारियों के विभिन्न 9 पदों पर नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

IANS | May 20, 2026 7:09 PM

बरेली, 20 मई (आईएएनएस)। भारतीय सेना की ओर से आयोजित की जाने वाली अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2026 में उपस्थित होने के लिए जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया था, उनके लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल, इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिसे अभ्यर्थी संबंधित ज्वाइन इंडियन आर्मी (जेआईए) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करने के साथ डाउनलोड कर सकते हैं।

वर्ल्ड बी डे : लुप्त हो गईं मधुमक्खियां तो क्या होगा? कॉफी-चॉकलेट ही नहीं, इन फलों से भी कनेक्शन

IANS | May 20, 2026 7:00 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। फल-फूलों पर बैठने वाली छोटी-छोटी मधुमक्खियां प्रकृति का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो फसलों के परागण का काम करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मधुमक्खियों के बिना विश्व की खाद्य सुरक्षा और पोषण पर गहरा संकट आ सकता है।