खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका: बैंक ऑफ बड़ौदा की स्पोर्ट्स कोटा भर्ती शुरू, 12 मई तक करें आवेदन
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने क्लर्कियल कैडर में मेधावी खिलाड़ियों की नियमित आधार पर भर्ती के लिए अलग-अलग खेल में कस्टमर सर्विस एसोसिएट (ग्राहक सेवा सहयोगी) के कुल 30 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।