उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप में काम करेगा: मनु गौड़

IANS | March 17, 2026 7:11 PM

देहरादून, 17 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पर यूसीसी ड्राफ्ट कमेटी के सदस्य मनु गौड़ ने कहा कि उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप में काम करेगा।

बंगाल चुनाव 2026: बनगांव क्षेत्र के विधानसभा सीटों पर सियासी घमासान, टीएमसी के गढ़ में भाजपा की नजर

IANS | March 17, 2026 7:07 PM

कोलकाता, 17 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की बनगांव लोकसभा सीट, जो 2009 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई, अब आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर फिर से राजनीतिक केंद्र में आ गई है। पहले यह इलाका बारासात संसदीय क्षेत्र का हिस्सा था, लेकिन अलग सीट बनने के बाद से लंबे समय तक यहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का प्रभाव बना रहा है।

सीमा पार कर अर्मेनिया-अजरबैजान पहुंचे 600 से ज्यादा भारतीय नागरिक: एमईए

IANS | March 17, 2026 7:01 PM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। भारत सरकार का पूरा ध्यान अपने जहाजों को सुरक्षित होर्मुज स्ट्रेट से निकालने और भारतीयों की दूतावास के जरिए हर संभव मदद पहुंचाने पर है। एमईए ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि संकटग्रस्त मध्य पूर्व इलाकों में फंसे भारतीयों को निकालने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि स्थिति पर 24/7 निगरानी की जा रही है।

छोटी दुकान से बड़ी फैक्ट्री तक: पीएमएफएमई योजना ने बिहार के अरविंद की बदली किस्मत

IANS | March 17, 2026 6:38 PM

शेखपुरा, 17 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना का लाभ लेकर बिहार के शेखपुरा निवासी अरविंद कुमार यादव अपने जीवन को सरल और सहज बनाकर रोजगार का सृजन कर रहे हैं।

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देखी फिल्म 'द केरला स्टोरी 2'

IANS | March 17, 2026 6:16 PM

देहरादून, 17 मार्च (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है।

संस्कृत में साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025: बीएपीएस के साधु स्वामी भद्रेशदासजी की ‘प्रस्थान चतुष्टय ब्रह्मघोष’ को राष्ट्रीय सम्मान

IANS | March 17, 2026 5:45 PM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। भारत सरकार द्वारा साहित्य के क्षेत्र में प्रदान किया जाने वाला प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 घोषित किया गया है। इस वर्ष संस्कृत भाषा के लिए यह सम्मान महान विद्वान महामहोपाध्याय स्वामी भद्रेशदासजी को उनकी कृति 'प्रस्थानचतुष्टये ब्रह्मघोष' के लिए प्रदान किया गया है।

किसानों की आय बढ़ाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता: शिवराज सिंह चौहान

IANS | March 17, 2026 5:36 PM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों की आय और सुरक्षा बढ़ाने को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दे रही है। इसके लिए सरकार कई कदम उठा रही है, जैसे तंबाकू जैसी हानिकारक फसलों की जगह लाभदायक फसलों को बढ़ावा देना, एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीद, फसल बीमा योजना में सुधार और सख्त निगरानी व्यवस्था लागू करना।

दक्षिण गुजरात के पर्यटन को मिला सुपर बूस्ट, अब पलक झपकते ही सुदूरवर्ती जंगलों की सैर

IANS | March 17, 2026 5:25 PM

गांधीनगर, 17 मार्च (आईएएनएस)। यदि आप अहमदाबाद, वडोदरा या सूरत जैसे बड़े शहरों में रहते हैं और वीकेंड पर शहर के कोलाहल से दूर दक्षिण गुजरात में प्रकृति की गोद में तरोताजा होने के लिए प्राकृतिक जंगलों एवं दूसरे पर्यटन स्थलों पर घूमना चाहते हैं, तो अब आपको कोई बड़ा प्लान बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप पलक झपकते ही वहां पहुंच जाएंगे।

पीएम मुद्रा योजना के जरिए बिना गारंटी के लोन देकर छोटे उद्यमियों को सशक्त बनाना जारी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

IANS | March 17, 2026 5:01 PM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) देश के छोटे उद्यमियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। इस योजना के तहत बिना किसी गारंटी के लोन दिया जाता है, जिससे लाखों लोग अपने बिजनेस आइडिया को आसानी से शुरू कर पा रहे हैं।

कॉनकोर में मैनेजर बनने का मौका, 10 पदों पर भर्ती, 16 अप्रैल तक करें आवेदन

IANS | March 17, 2026 5:01 PM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। देश की अग्रणी लॉजिस्टिक्स और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट कंपनी, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (कॉनकोर) में नौकरी करने की ख्वाहिश करने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। कॉनकोर ने मैनेजर के विभिन्न 10 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।