प्रधानमंत्री मोदी को ‘एग्रीकोला मेडल’ का सर्वोच्च सम्मान, पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा ने जताई खुशी

IANS | May 21, 2026 9:20 PM

बाराबंकी, 21 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के प्रगतिशील किसान और पद्मश्री सम्मानित रामसरन वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एवं कृषि संगठन फूड एंड एग्रीकल्चर आर्गेनाइजेशन (एफएओ) की ओर से साल 2026 का सर्वोच्च सम्मान ‘एग्रीकोला मेडल’ दिए जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह देश के किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और भारत की कृषि नीतियों का सम्मान है।

पीएम मोदी को एफएओ का सर्वोच्च सम्मान 'एग्रीकोला मेडल' मिलना भारत और भारतीय कृषि क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि: एसोचैम

IANS | May 21, 2026 8:54 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र की संस्था फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (एफएओ) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च सम्मान 'एग्रीकोला मेडल' दिए जाने पर देशभर में खुशी जताई जा रही है। उद्योग संगठन एसोचैम के मुख्य अर्थशास्त्री एसपी शर्मा ने इसे भारत और भारतीय कृषि क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।

भारत-अमेरिका के बीच अगले कुछ हफ्ते या महीने में डील हो सकती है पक्की: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

IANS | May 21, 2026 8:42 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। भारत-यूएस वार्षिक लीडरशिप समिट में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर शामिल हुए। समिट में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि अगले कुछ हफ्ते या महीने में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार डील फाइनल हो सकता है। वहीं, उन्होंने जानकारी दी कि अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

एम्स-दिल्ली में हाई पैकेज नौकरी का मौका: कई पदों पर भर्ती जारी, 2 जून आखिरी तारीख

IANS | May 21, 2026 8:42 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान द्वारा वित्त पोषित परियोजना के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली ने सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में अस्थायी आधार पर प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट II (मेडिकल), प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट I (नॉन-मेडिकल) और प्रोग्रामर के 1-1 पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एम्स-दिल्ली में रिसर्च एसोसिएट सहित कई पदों पर भर्ती जारी, फटाफट 31 मई तक करें आवेदन

IANS | May 21, 2026 8:40 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए इसमें नियुक्त होने का यह अच्छा मौका है। दरअसल, एम्स-दिल्ली ने संविदा के आधार पर रिसर्च एसोसिएट सहित विभिन्न 4 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

डीआरडीओ-डीजी(एएस) इंटर्नशिप 2026: युवाओं के लिए 200 पदों पर वैकेंसी, 26 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

IANS | May 21, 2026 8:39 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर महानिदेशक (एरोनॉटिकल सिस्टम्स) के अधीन प्रयोगशालाओं के लिए सशुल्क इंटर्नशिप योजना 2026-27 के तहत इंजीनियरिंग/विज्ञान में ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम कर रहे छात्रों से कुल 200 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एचएलएल में खरीद सहायक के पदों पर भर्ती का अवसर, 3 जून तक करें आवेदन

IANS | May 21, 2026 8:36 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड (एचएलएल) ने खरीद सेवा प्रभाग में गैर-कार्यकारी निश्चित अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर खरीद सहायक (प्रोक्योरमेंट असिस्टेंट) के कुल 5 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

उत्तराखंड में वैदिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चार के बीच मद्यमहेश्वर मंदिर के कपाट खुले

IANS | May 21, 2026 8:36 PM

रुद्रप्रयाग, 21 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित पूजनीय श्री मद्यमहेश्वर (मध्यमहेश्वर) मंदिर के कपाट गुरुवार को शुभ 'कर्क लग्न' के दौरान, विस्तृत वैदिक अनुष्ठानों, मंत्रोच्चार और पारंपरिक धार्मिक समारोहों के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

पीएम मोदी ने एफएओ प्रमुख को भेंट किया बंगाल का गोविंदभोग चावल, किसानों में बढ़ा उत्साह

IANS | May 21, 2026 8:29 PM

पूर्वी बर्धमान, 21 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले में इन दिनों खुशी का माहौल है। इसकी वजह है बंगाल का मशहूर खुशबूदार गोविंदभोग चावल, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी हालिया विदेश यात्रा के दौरान खास तोहफे के रूप में भेंट किया। प्रधानमंत्री द्वारा अंतरराष्ट्रीय मंच पर बंगाल के इस पारंपरिक चावल को पहचान दिलाने के बाद किसान और राइस मिल कारोबारी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की विशेष पहल, बाल कैंसर के इलाज में बेहतर पहुंच पर जोर

IANS | May 21, 2026 8:13 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के उप महानिदेशक एल. स्वस्तिचरण ने गुरुवार को कहा कि बचपन के कैंसर से निपटने के लिए केंद्र सरकार सारी परेशानियों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसका मकसद है कि पीड़ित सभी बच्चे स्वस्थ भविष्य गुजार सकें।