अमेरिकी निवेश फर्म कैपिटल ग्रुप ने अदाणी समूह में बढ़ाया निवेश, रिलायंस में कम की हिस्सेदारी : रिपोर्ट

IANS | May 22, 2026 11:46 AM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। हाल के समय में भारत के बड़े बिजनेस हाउस में निवेश को लेकर विदेशी कंपनियों के रुख में बड़ा बदलाव आया है। दिग्गज अमेरिकी निवेश फर्म कैपिटल ग्रुप ने अदाणी ग्रुप की कंपनियों में निवेश बढ़ा दिया है और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। यह जानकारी एक नई रिपोर्ट में दी गई।

जब चमचमाती रंग-बिरंगी रोशनी में नहाई दिखती है पृथ्वी, जानें क्या है 'एयरग्लो', 'ऑरोरा' से कैसे है अलग?

IANS | May 22, 2026 10:00 AM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। पृथ्वी के वायुमंडल में एक शानदार और रहस्यमयी चमक लगातार दिखती रहती है, जिसे वैज्ञानिक ‘एयरग्लो’ कहते हैं। हाल ही में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से ली गई एक तस्वीर में पृथ्वी नारंगी रोशनी में नहाई हुई दिख रही है। यह खूबसूरत चमक एयरग्लो की ही देन है।

एनसीआर में भीषण हीट वेव, अगले पांच दिनों तक 45 डिग्री के पार रहेगा पारा, लू से नहीं मिलेगी निजात

IANS | May 22, 2026 9:25 AM

नोएडा, 22 मई (आईएएनएस)। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले पांच दिनों तक लोगों को इस तपिश से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से काफी ऊपर बने रहेंगे।

23 मई का पंचांग : मासिक दुर्गाष्टमी पर अभिजीत मुहूर्त के साथ रवि योग, भद्रा की भी छाया

IANS | May 22, 2026 9:25 AM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है। यह पर्व-त्योहार, शुभ-अशुभ समय और रोजमर्रा के कार्यों के लिए दिशा-निर्देश भी प्रदान करता है। 23 मई (शनिवार) 2026 को मासिक दुर्गाष्टमी है। इस दिन माता दुर्गा की आराधना का विशेष विधान है। इस दुर्गाष्टमी पर अभिजीत मुहूर्त और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है, हालांकि भद्रा की छाया भी रहेगी।

अमित शाह ने एवरेस्ट पर वंदे मातरम गाने वाली बीएसएफ की महिला टीम को किया सैल्यूट, बोले- 'नारी शक्ति ने रचा इतिहास'

IANS | May 22, 2026 9:15 AM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'मिशन वंदे मातरम' के तहत माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले महिला माउंट एवरेस्ट अभियान टीम को सैल्यूट किया है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति ने बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) की अजेय ताकत को साबित किया।

मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद पीएम मोदी बोले- "सार्थक रही मीटिंग, विकसित भारत के लिए सुधारों पर हुई चर्चा'

IANS | May 22, 2026 8:30 AM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में मंत्रिपरिषद की बैठक के एक दिन बाद शुक्रवार को फैसलों की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक में 'ईज ऑफ लिविंग' और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को बढ़ावा देने व सुधारों को आगे बढ़ाने के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

दिल्ली-एनसीआर में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट, 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लोग बेहाल

IANS | May 22, 2026 8:21 AM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और लू की स्थिति से दिल्लीवासी लगातार प्रभावित हो रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए लू की चेतावनी जारी की है। दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच गया है। अगले सप्ताह के लिए कई राज्यों में ऑरेंज से रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी: ट्रक से टक्कर होने पर धूं-धूं कर जलने लगी बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौत

IANS | May 22, 2026 7:42 AM

फिरोजाबाद, 22 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिसमें ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई है।

राजा राममोहन राय की जयंती पर ओम बिरला और अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, बताया भारतीय नवजागरण का अग्रदूत

IANS | May 22, 2026 7:38 AM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। समाज सुधारक और ब्रह्म समाज के संस्थापक राजा राममोहन राय की शुक्रवार को जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने राजा राममोहन राय को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

हिसार के किसान कृष्ण कुमार ने अपनाई ऑर्गेनिक खेती, पीएम मोदी से मुलाकात को बताया सौभाग्य

IANS | May 21, 2026 11:35 PM

हिसार, 21 मई (आईएएनएस)। हरियाणा के हिसार जिले के रावलवास खुर्द गांव निवासी कृष्ण कुमार पिछले कई वर्षों से ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं। वर्ष 2025 में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का अवसर मिला, जिसे उन्होंने अपने जीवन का सौभाग्य बताया है।