तेजस्वी यादव का दूसरे राज्य में जाकर बिहार को अपमानित करना ठीक नहीं : भाजपा सांसद प्रदीप सिंह
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के चुनावी राज्य केरल दौरे पर बिहार को कथित तौर पर पिछड़ा राज्य बताने पर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच गुरुवार को भाजपा सांसद प्रदीप सिंह ने तेजस्वी पर निशाना साधा।