‘कुछ नहीं कर पाएगा’ से ‘शोमैन’ बनने तक, जब पृथ्वीराज कपूर ने कहा- लोग मुझे 'राज कपूर के पिता' के नाम से जानेंगे

IANS | June 1, 2026 9:46 PM

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के इतिहास में 'शोमैन' का नाम एक ऐसे कलाकार के रूप में दर्ज है, जिन्होंने अभिनय, निर्देशन और निर्माण के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की। हम बात कर रहे हैं राज कपूर की, जिनकी सफलता की कहानी संघर्ष, जुनून और आत्मविश्वास का शानदार उदाहरण है। आज भले ही उनका नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े कलाकारों में गिना जाता है, लेकिन उनके शुरुआती दिनों में हालात कुछ अलग ही थे।

पीएम स्वनिधि योजना के 6 वर्ष: रेहड़ी-पटरी कारोबारियों की बदली जिंदगी, बबिता और विष्णु बने आत्मनिर्भरता की मिसाल

IANS | June 1, 2026 9:26 PM

गाजियाबाद/वाराणसी, 1 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे और रेहड़ी-पटरी पर कारोबार करने वाले लोगों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का एक बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। इस योजना के छह साल पूरे हो गए। योजना के जरिए हजारों लाभार्थियों ने न केवल अपने कारोबार को नई दिशा दी है, बल्कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का रास्ता भी तैयार किया है।

सेहत और स्वाद का शानदार मेल 'लौकी कलाकंद', घर पर बनाएं गर्मियों की खास मिठाई

IANS | June 1, 2026 8:27 PM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। गर्मियों के मौसम में लोग ऐसे खानपान या मिठाइयों की तलाश करते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी हो। ऐसी ही एक मिठाई का नाम है 'लौकी कलाकंद', जो न केवल मिठास से भरपूर बल्कि सेहतमंद भी है।

चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में निकली हाउस सर्जन भर्ती, 15 जून तक करें आवेदन

IANS | June 1, 2026 8:26 PM

चंडीगढ़, 1 जून (आईएएनएस)। सरकारी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल, चंडीगढ़ ने अपने विभिन्न विभागों में जुलाई 2026 से दिसंबर 2026 तक के सत्र के लिए छह महीने की अवधि के लिए हाउस सर्जन के अलग-अलग कुल 37 पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे म्यांमार की जमीन का इस्तेमाल, पीएम मोदी संग बातचीत में यू मिन आंग ने दिया भरोसा

IANS | June 1, 2026 8:15 PM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली में म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ बातचीत के दौरान दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में सक्रिय भारतीय विद्रोही समूहों की गतिविधियों का मुद्दा उठाया। राष्ट्रपति ह्लाइंग ने भरोसा जताया है कि म्यांमार की जमीन का इस्तेमाल भारत के सुरक्षा हितों के खिलाफ नहीं होने दिया जाएगा।

पीएम मोदी ने की म्यांमार के राष्ट्रपति से मुलाकात, आंग सान सू की की हिरासत का मुद्दा उठाया: विदेश सचिव विक्रम मिस्री

IANS | June 1, 2026 7:12 PM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से बातचीत के दौरान म्यांमार की नेता आंग सान सू की की हिरासत का मुद्दा उठाया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने एक खास प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पीएम मोदी ने म्यांमार में स्थायी शांति और सभी पक्षों को बातचीत में शामिल करने की जरूरत पर जोर दिया।

सैनिक स्कूल में शिक्षक बनने का मौका: पीजीटी-टीजीटी पदों के लिए तुरंत करें आवेदन, 3 और 4 जून को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | June 1, 2026 7:01 PM

अमरावती, 1 जून (आईएएनएस)। सैनिक स्कूल, कालीकिरी ने शैक्षणिक कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए पूरी तरह से अस्थायी आधार पर (179 दिनों से अधिक नहीं) टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) और पीजीटी (स्नातकोत्तर शिक्षक) के कुल 5 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

डीएसएसएसबी जॉब अलर्ट: जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट समेत 1,979 पदों पर वैकेंसी, 16 जून से करें आवेदन

IANS | June 1, 2026 6:57 PM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने अलग-अलग विभागों में कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट) सहित विभिन्न 1,979 पदों पर बंपर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

भारत-म्यांमार संबंधों पर राष्ट्रपति मुर्मु का जोर, ह्लाइंग से बोलीं- आपका देश अहम साझेदार

IANS | June 1, 2026 6:29 PM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। पांच दिवसीय भारत दौरे पर भारत आए म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग ने अपनी भारतीय समकक्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

उत्तर प्रदेश: सरकारी योजनाओं से बदली डेयरी क्षेत्र की तस्वीर, युवाओं के लिए बन रहा रोजगार का सशक्त माध्यम

IANS | June 1, 2026 6:27 PM

बस्ती, 1 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में डेयरी और पशुपालन क्षेत्र लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सरकारी योजनाओं, आसान ऋण सुविधाओं और तकनीकी सुधारों के चलते पशुपालकों को न केवल आर्थिक मजबूती मिल रही है, बल्कि यह क्षेत्र युवाओं के लिए रोजगार का एक स्थायी और लाभकारी विकल्प भी बनकर उभरा है। इसी क्रम में पशुपालक हर्ष पटेल ने केंद्र की योजनाओं की सराहना की।