गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव

IANS | June 2, 2026 9:29 AM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय योग को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह देता है। मंत्रालय के अनुसार, आज की तेज रफ्तार वाली जिंदगी में हमारा दिमाग लगातार सोचने से कहीं ज्यादा जानकारी प्रोसेस कर रहा है, जिसका असर शरीर पर तनाव, मांसपेशियों में अकड़न और थकान के रूप में सामने आता है।

दृढ़ निश्चय और आत्म-संयम वह शक्ति है, जो कठिन से कठिन राह को भी आसान बना देती है: पीएम मोदी

IANS | June 2, 2026 9:25 AM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दृढ़ निश्चय और आत्म-संयम को लेकर संस्कृत सुभाषित शेयर किया।

'पीड़ितों को न्याय नहीं मिला', ब्रिटेन के 'रेप गैंग' खुलासों पर अमित मालवीय की तीखी प्रतिक्रिया

IANS | June 2, 2026 9:19 AM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन के सांसद रूपर्ट लोव द्वारा कथित 'रेप गैंग' मामले को लेकर किए गए खुलासों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को सुरक्षा, न्याय और अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए था, लेकिन इसके बजाय कई बच्चों को ऐसी भयावह यातनाएं झेलनी पड़ीं, जिनका सामना किसी भी बच्चे को नहीं करना चाहिए।

तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं

IANS | June 2, 2026 8:53 AM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि तेलंगाना को एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मेहनती लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है।

कैसे तय होता है स्पेस मिशन का मेन्यू, जानें स्पेस फ्लाइट लॉन्च से पहले एस्ट्रोनॉट्स क्यों करते हैं लंच?

IANS | June 2, 2026 8:48 AM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। स्पेस मिशन में भोजन केवल भूख मिटाने का साधन नहीं होता, बल्कि यह एस्ट्रोनॉट्स के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का भी अहम हिस्सा होता है। भारतीय वायुसेना के अधिकारी और एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर 'स्पेस लर्निंग विद एसएचयूएक्स' सीरीज के तहत बताया कि स्पेस मिशन का मेन्यू कैसे तय होता है।

कब्ज और पीठ दर्द से छुटकारा दिलाएगा धनुरासन, बढ़ती उम्र की समस्याओं में कारगर

IANS | June 2, 2026 8:20 AM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। आज की अनियमित जीवनशैली बढ़ती उम्र के लोगों की शारीरिक व मानसिक समस्याओं को बढ़ाती दिख रही है। उम्र बढ़ने के साथ बार-बार कब्ज, पाचन संबंधी समस्याएं और लगातार पीठ दर्द आम हो जाते हैं, जो समग्र स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं। इसी कड़ी में आयुष मंत्रालय ने धनुरासन यानी बो पोज को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सिफारिश की है।

छात्रों का इंतजार खत्म, सीबीएसई ने वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन पोर्टल एक्टिव किया

IANS | June 2, 2026 8:00 AM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। जो विद्यार्थी अपने बोर्ड परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं थे और अंकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) तथा पुनर्मूल्यांकन (री-इवैल्यूएशन) प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन पोर्टल शुरू कर दिया है।

3 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास का 18वां दिन, ज्येष्ठ शुक्ल की तृतीया तिथि पर विजय के साथ अभिजीत मुहूर्त, भद्रा की छाया

IANS | June 2, 2026 7:42 AM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पंचांग का काफी महत्व है। इसके पांचों अंग (नक्षत्र, तिथि, योग, करण व वार) के आधार पर ही शुभ-अशुभ व नए काम के साथ दिन की शुरुआत का विचार किया जाता है। 3 जून 2026 (बुधवार) का पंचांग देखें तो ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ विजय मुहूर्त उपलब्ध रहेगा। हालांकि, भद्रा की छाया भी रहेगी।

पीएम स्वनिधि योजना के छह साल पूरे, युवा कारोबारी योगराज माली की सफलता बनी मिसाल

IANS | June 1, 2026 10:00 PM

गांधीनगर, 1 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (पीएम स्वनिधि) के छह वर्ष पूरे होने के अवसर पर इसके लाभार्थियों की सफलता की कहानियां सामने आ रही हैं। गांधीनगर के युवा कारोबारी योगराज माली की कहानी इस योजना के सकारात्मक प्रभाव और छोटे व्यापारियों के जीवन में आए बदलाव को दर्शाती है।

पीएम स्वनिधि योजना ने बदली श्रीनगर के वेंडर की तकदीर, शकील बोले- कोविड संकट में मिला कारोबार को नया जीवन

IANS | June 1, 2026 9:56 PM

जम्मू, 1 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्‍वनिधि) छह साल पहले 1 जून, 2020 को एक अहम केंद्र सरकार की योजना के तौर पर शुरू हुई थी।