'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' में गुजरात का जलवा, जीते पांच राष्ट्रीय पुरस्कार

IANS | June 4, 2026 8:44 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। गुजरात ने एक बार फिर देश के अग्रणी नवीकरणीय ऊर्जा राज्य के रूप में अपनी पहचान मजबूत करते हुए भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) द्वारा आयोजित पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 'मंथ ऑफ सोलर- मई 2026' पहल में पांच राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही गुजरात ने कैटेगरी-बी राज्यों में देशभर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है।

योग न्यूनतम बजट में ऊच्च जीवनशैली का सर्वोत्तम उपाय: पीएम नरेंद्र मोदी

IANS | June 4, 2026 8:43 PM

अहमदाबाद, 4 जून (आईएएनएस)। प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026 का आयोजन अहमदाबाद में 4 जून से 8 जून तक होना है। गुरुवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से आधिकारिक तौर पर योगा में अपने तरह की इस पहली चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने योगासन को न्यूनतम बजट में ऊच्च जीवनशैली का सर्वोत्तम उपाय कहा।

प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के माध्यम से योग को एक खेल के रूप में पहचान मिलेगी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

IANS | June 4, 2026 8:07 PM

अहमदाबाद, 4 जून (आईएएनएस)। अहमदाबाद में 4 जून से 8 जून तक 'प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप' का आयोजन हो रहा है। योग में अपने तरह की यह पहली चैंपियनशिप है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से आधिकारिक तौर पर चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के माध्यम से योग को एक खेल के रूप में पहचान मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का शुभारंभ, अहमदाबाद में 4 जून से 8 जून तक होगा आयोजन

IANS | June 4, 2026 7:45 PM

अहमदाबाद, 4 जून (आईएएनएस)। अहमदाबाद में 4 जून से 8 जून तक प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। गुरुवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से आधिकारिक तौर पर प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026 के शुरुआत की घोषणा की।

राज्यसभा चुनाव 2026 : भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, तरुण चुघ सहित कई बड़े नाम शामिल

IANS | June 4, 2026 7:42 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 और ओडिशा में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

ग्लोबल साउथ के लिए वेनेजुएला के साथ भारत का करीबी सहयोग बहुत जरूरी है : पीएम मोदी

IANS | June 4, 2026 7:37 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा कि लैटिन अमेरिका में एक अहम पार्टनर के तौर पर, वेनेजुएला के साथ हमारा करीबी सहयोग ग्लोबल साउथ के लिए बहुत जरूरी है।

जूनियर रेजिडेंट के 151 पदों पर निकली वैकेंसी, 18 जून को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | June 4, 2026 7:20 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल (वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल), नई दिल्ली ने अनौपचारिक आधार पर जूनियर रेजिडेंट (नॉन-पीजी) एमबीबीएस के कुल 151 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके मेडिकल क्षेत्र से जुड़े योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रिक्तियों की घोषणा की है। इस भर्ती की अवधि 89 दिनों की होगी या 30 सितंबर तक, जो भी पहले हो।

पीएम मोदी 5 जून को गुजरात और दमन के दौरे पर रहेंगे; 21,700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात

IANS | June 4, 2026 7:11 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून को गुजरात और दमन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सूरत और दमन में 21,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

भारत ने न्यूजीलैंड को पहला वैल्यू-एडेड मिलेट्स उत्पादों का शिपमेंट भेजा

IANS | June 4, 2026 6:22 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भारत ने कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के जरिए न्यूजीलैंड को पहला वैल्यू-एडेड मिलेट्स उत्पादों का शिपमेंट भेजा है। यह देश की ओर से न्यूजीलैंड को भेजा पहला रेडी-टू-कुक मिलेट्स उत्पादों का शिपमेंट है। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में गुरुवार को दी गई।

पीएम मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने ऊर्जा साझेदारी बनाने पर की चर्चा : विदेश मंत्रालय

IANS | June 4, 2026 6:15 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने गुरुवार को ऊर्जा साझेदारी बनाने पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं ने व्यवसाय और ऊर्जा संबंधित अहम बातचीत की।