एक्जिम बैंक में बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर पद पर नौकरी का सुनहरा मौका, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

IANS | September 17, 2026 3:00 PM

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एक्जिम बैंक ने संविदा के आधार पर बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर्स के कुल 12 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं। इनमें सामान्य के 7, ओबीसी (एनसीएल) के 3, एससी का 1 और ईडब्ल्यूएस का 1 पद शामिल हैं।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर नासिक के संत समाज ने दी बधाई, कहा-इसी प्रकार करते रहें देश की सेवा

IANS | September 17, 2026 2:41 PM

नासिक, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नासिक की पुण्यनगरी, धर्मनगरी एवं आगामी सिंहस्थ नगरी की ओर से संत समाज ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। संत समाज की ओर से प्रवक्ता भक्तीचरण दास महाराज जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति नासिक के साधु-संतों में विशेष आत्मीयता और सम्मान का भाव है।

ईआईएल में एसोसिएट इंजीनियर बनने का अवसर, 15 पदों के लिए 29 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | September 17, 2026 2:37 PM

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, ईआईएल ने अनुभवी इंजीनियरों को निश्चित अवधि के आधार पर नियुक्त करने के लिए कुल 15 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है।

9वीं में पढ़ने वाली दिव्या तिवारी ने भोजपुरी में गीत लिखकर दी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई

IANS | September 17, 2026 1:57 PM

वापी, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 76वें जन्मदिन पर देशभर से बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। गुजरात के वापी की रहने वाली महज 15 वर्ष की एक किशोरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर एक अनोखी पहल की है। कक्षा 9 में पढ़ने वालीं दिव्या तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भोजपुरी भाषा में एक खास गीत लिखा है। इस गीत के जरिए दिव्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 25 दिव्यांगों ने किए रामलला के दर्शन, लंबी उम्र की कामना की

IANS | September 17, 2026 1:50 PM

अयोध्या, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली के पूर्व मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल ने 25 दिव्यांगों और 60 लोगों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। सभी लोगों ने हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन पूजन कर पीएम की लंबी उम्र की कामना की।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्षा मंत्री-सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा, दीर्घायु की कामना की

IANS | September 17, 2026 1:39 PM

वाराणसी, 17 सितंबर (आईएएनएस)। काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ का विशेष अनुष्ठान व दर्शन-पूजन किया। सभी ने मंदिर में जलाभिषेक व आरती कर बाबा के चरणों में श्रद्धा निवेदित की। नेताओं ने प्रधानमंत्री के यशस्वी सुदीर्घ जीवन के साथ ही देश-प्रदेश की खुशहाली की भी कामना की।

अन्नपूर्णा योजना की नई किस्त जारी, पीएम मोदी बोले-इससे महिलाओं का बढ़ता है आत्मविश्वास

IANS | September 17, 2026 1:20 PM

कोलकाता, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर पश्चिम बंगाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अन्नपूर्णा योजना की नई किस्त जारी की गई। पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा कि अन्नपूर्णा योजना के रूप में बंगाल की माताओं-बहनों से नया सामर्थ्य जुड़ा है। उन्होंने इस योजना से लाभ पाने वाली हर महिला को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

माखनलाल सरकार ने की पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना, उद्योगपति विजय कलंत्री ने प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

IANS | September 17, 2026 1:07 PM

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता माखनलाल सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। इस अवसर पर आईएएनएस ने उनसे खास बातचीत की।

चिप इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ रहा भारत, वैश्विक स्तर पर चुनौतीपूर्ण माहौल में भी विकास दर 7.8 प्रतिशत पर : प्रधानमंत्री मोदी

IANS | September 17, 2026 1:06 PM

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि देश की चिप इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है और भारतीय सेमीकंडक्टर दुनिया में निर्यात होंगे। साथ ही, उन्होंने देश की तेज विकास दर और मजबूत होते फिनटेक और लॉजिस्टिक सेक्टर का जिक्र किया।

सेमीकॉन इंडिया के 5वें एडिशन का आगाज : पीएम मोदी बोले-भारत में बनी चिप दुनियाभर में पहुंच रही

IANS | September 17, 2026 12:33 PM

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सेमीकॉन इंडिया 2026 के 5वें एडिशन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने देशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यही आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की प्रेरणा है।