मध्य प्रदेश : सोलर पंप योजना से बुंदेलखंड के किसानों को राहत, सिंचाई आसान और आय में बढ़ोतरी

IANS | May 6, 2026 11:08 PM

दमोह, 6 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड अंचल में खेती के लिए समय पर सिंचाई करना हमेशा से एक बड़ी चुनौती रही है, लेकिन प्रधानमंत्री सोलर पंप हाउस योजना किसानों के लिए राहत का बड़ा जरिया बनकर उभरी है।

ऑपरेशन सिंदूर में इंडियन नेवी की सबमरीन घुसी थी पाकिस्तानी समुद्री इलाके में, नौसेना की ओर से स्ट्राइक होती तो पहली मिसाइल दागने के लिए सबमरीन तैयार थी

IANS | May 6, 2026 10:15 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की बहादुरी के सैकड़ों किस्से हैं, जो धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। भले ही इस पूरे ऑपरेशन के दौरान भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान पर कोई प्रत्यक्ष स्ट्राइक नहीं की, लेकिन उसने ऐसी घेराबंदी की कि पाकिस्तानी नौसेना अपने ही क्षेत्र में सीमित होकर रह गई। भारतीय नौसेना के फ्रंटलाइन सबमरीन फ्लीट ने पाकिस्तान पर लगातार दबाव बनाए रखा।

एनआईटी-कर्नाटक जॉब अलर्ट: 84 फैकल्टी पदों पर भर्ती शुरू, 2 जून तक मौका

IANS | May 6, 2026 9:30 PM

बेंगलुरु, 6 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), कर्नाटक, ने विभिन्न विभागों में फैकल्टी के कुल 84 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से रिक्तियों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

बीईएमएल भर्ती 2026: सीनियर मैनेजर समेत 27 पदों पर मौका, 14 मई आखिरी तारीख

IANS | May 6, 2026 9:16 PM

बेंगलुरु, 6 मई (आईएएनएस)। भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) ने सीनियर मैनेजर सहित विभिन्न 27 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है और रिक्त पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

भारत और वियतनाम के वित्त मंत्रियों के बीच हुई अहम बैठक, व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर

IANS | May 6, 2026 8:56 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को भारत और वियतनाम के बीच आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान, दोनों देशों के वित्त मंत्रियों ने वैश्विक अर्थव्यवस्था, बदलते भू-राजनीतिक हालात और भविष्य में सहयोग के नए रास्तों पर विस्तार से चर्चा की।

‘सरके चुनर’ गाना विवाद : राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने गुरुवार को नोरा फतेही की पेशी

IANS | May 6, 2026 8:22 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। कन्नड़ फिल्म 'केडी द डेविल' के गाने ‘सरके चुनर’ से जुड़े विवाद में अभिनेत्री नोरा फतेही गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के समक्ष पेश होंगी। आयोग ने इस मामले में नोरा फतेही को समन जारी किया था, जिसके जवाब में वह गुरुवार सुबह 11.30 बजे आयोग के सामने उपस्थित होंगी।

भारत-वियतनाम ने तय किया 2030 तक 25 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य, आर्थिक संबंध मजबूत करने पर जोर

IANS | May 6, 2026 8:11 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। भारत और वियतनाम ने आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई है और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 25 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। बुधवार को दोनों देशों द्वारा जारी संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई। यह संयुक्त बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम के बीच हुई बातचीत के बाद जारी किया गया, जो भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के एक साल : आतंकवाद पर कड़ा प्रहार, भारत की सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान धराशायी

IANS | May 6, 2026 8:11 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकवादियों के लॉन्च पैड पर भारतीय सेना के अचूक प्रहार आज भी पाकिस्तानी नेताओं और सैन्य अधिकारियों के जिस्म में सिहरन पैदा करने के लिए काफी है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान जिस तरह भारतीय सेना के तीनों अंगों ने एकसाथ पाकिस्तान पर ताबड़तोड़ हमले किए कि पाकिस्तान की सारी तैयारियां और गीदड़भभकी भी धराशायी हो गई।

एम्स-राजकोट भर्ती 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 13 पदों पर वैकेंसी, 4 जून तक करें आवेदन

IANS | May 6, 2026 7:48 PM

गांधीनगर, 6 मई (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), राजकोट, ने संविदा के आधार पर अलग-अलग विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त 13 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

आईआईएसईआर में जॉब चांस: 40 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 15 जून तक करें आवेदन

IANS | May 6, 2026 7:47 PM

चंडीगढ़, 6 मई (आईएएनएस)। भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर), मोहाली, ने नियमित आधार पर ग्रुप-ए, बी, और सी के अलग-अलग कुल 40 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।