कैबिनेट ने दिल्ली-एनसीआर में पुराने ट्रक और बसों को बदलने के लिए 9,585 करोड़ रुपए की ग्रीन योजना को दी मंजूरी

IANS | June 3, 2026 5:03 PM

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए दो साल की एक महत्वपूर्ण योजना को मंजूरी दे दी। इसमें दिल्ली-एनसीआर में पुराने ट्रक और बसों को बदलने के लिए 9,585 करोड़ रुपए की ग्रीन योजना को स्वीकृति प्रदान की गई।

कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

IANS | June 3, 2026 5:02 PM

बेंगलुरु, 3 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार को राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। बेंगलुरु स्थित लोक भवन परिसर के ग्लास हाउस में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल थावरचंद्र गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

एनआईपीईआर भर्ती 2026: चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर समेत 15 पदों पर आवेदन जारी, 18 जून आखिरी तारीख

IANS | June 3, 2026 4:39 PM

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय औषध शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईपीईआर), हाजीपुर ने अपने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन बायोलॉजिकल थेरेप्यूटिक्स में संविदात्मक आधार पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) सहित विभिन्न 15 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

असम की इस यूनिवर्सिटी में जूनियर रिसर्च फेलो समेत कई पदों पर निकली भर्ती, फटाफट 5 जून तक करें आवेदन

IANS | June 3, 2026 4:32 PM

दिसपुर, 3 जून (आईएएनएस)। सरकारी विश्वविद्यालय में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए तेजपुर यूनिवर्सिटी ने प्रोजेक्ट आधारित अस्थायी पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है, जिनमें कनिष्ठ शोध अध्येता (जूनियर रिसर्च फेलो) के 2 और क्षेत्रीय सहायक (फील्ड असिस्टेंट) के 3 पद शामिल हैं।

कैबिनेट ने एटीएफ कीमतों को स्थिर रखने के लिए घरेलू एयरलाइनों को 10,000 करोड़ रुपए की मदद को दी मंजूरी

IANS | June 3, 2026 4:04 PM

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। कैबिनेट ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बढ़ती और अस्थिर ईंधन कीमतों के असर को कम करने के लिए तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को 10,000 करोड़ रुपए की एकमुश्त बजटीय सहायता देने को मंजूरी दी है।

आरबीआई की एमपीसी बैठक के बीच एसबीआई चेयरमैन का बड़ा बयान, कहा- 'फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव न होना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर'

IANS | June 3, 2026 3:13 PM

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बीच भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन सीएस शेट्टी (चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी) ने बुधवार को कहा कि फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव न होना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर रहेगा। उनका मानना है कि महंगाई की स्थिति पर नजर रखना जरूरी है, लेकिन इस समय दरों में स्थिरता से आर्थिक गतिविधियों को संतुलित गति मिलेगी और विकास को मजबूती मिलेगी।

एनआईटी-सिलचर में मेडिकल ऑफिसर सहित कई पदों पर नौकरी का अवसर, 30 जून तक करें आवेदन

IANS | June 3, 2026 2:59 PM

दिसपुर, 3 जून (आईएएनएस)। नौकरी की तैयारी करने के साथ पदों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), सिलचर ने मेडिकल ऑफिसर सहित विभिन्न 7 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके देश के पात्र नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी अध्यक्ष रबि लामिछाने से की मुलाकात

IANS | June 3, 2026 2:11 PM

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। भारत और नेपाल के बीच पारंपरिक मित्रता और सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी) के अध्यक्ष रबि लामिछाने से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने साझा समृद्धि, विकास और क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने बदली रेखा बेसरा की जिंदगी, मजदूरी छोड़ शुरू किया मुर्गी पालन का व्यवसाय

IANS | June 3, 2026 2:10 PM

जामताड़ा, 3 जून (आईएएनएस)। झारखंड के जामताड़ा जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी का एक प्रेरणादायक उदाहरण उदलबनी पंचायत के धनबाद गांव की रहने वाली रेखा बेसरा हैं। वह कभी दूसरों के खेतों में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रही थीं, लेकिन आज वह योजना का लाभ उठाकर सफल मुर्गी पालन उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

आरबीआई ने सोना बेचने की खबरों को बताया गलत, कहा- देश के पास अब भी 880.52 टन गोल्ड रिजर्व सुरक्षित

IANS | June 3, 2026 1:10 PM

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को उन मीडिया रिपोर्टों को पूरी तरह खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि केंद्रीय बैंक ने अपने स्वर्ण भंडार (गोल्ड रिजर्व) का एक हिस्सा बेच दिया है। आरबीआई ने स्पष्ट किया कि उसके पास मौजूद भौतिक सोने का भंडार पहले की तरह 880.52 टन ही है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।