पंजाब ब्लास्ट पर हरदीप सिंह पुरी का भगवंत मान से सवाल, 'उनके और डीजीपी के बयानों में विरोधाभास क्यों?'
नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। पंजाब के अमृतसर और जालंधर में हुए बम ब्लास्ट पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सीएम भगवंत मान और डीजीपी के बयानों का जिक्र करते हुए सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान इसे छोटी घटना बता रहे हैं, वहीं डीजीपी का कहना है कि यह आईएसआई का ऑपरेशन था।