धीरज सेठ : भारतीय सेना के नए प्रमुख, हर कदम पर साबित की अपनी काबिलियत

IANS | June 13, 2026 6:59 PM

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने भारतीय सेना के वाइस चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला आर्मी चीफ नियुक्त किया है। वह जून के आखिर में रिटायर हो रहे जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे।

एयर फोर्स अकादमी की ग्रेजुएशन परेड, नए फ्लाइंग ऑफिसर्स ने साझा की सफलता की कहानी

IANS | June 13, 2026 6:00 PM

हैदराबाद, 13 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना के डुंडीगल स्थित एयर फोर्स अकादमी में आयोजित संयुक्त ग्रेजुएशन परेड के दौरान देश के नए सैन्य अधिकारियों ने भारतीय वायुसेना में अपने सफर की शुरुआत की। इस अवसर पर शानदार एरियल डिस्प्ले भी आयोजित किया गया।

भव्य योजना से भारत में विकसित होगी नई पीढ़ी की औद्योगिक अवसंरचना: उद्योग जगत

IANS | June 13, 2026 5:52 PM

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) देश में नई पीढ़ी की औद्योगिक अवसंरचना (इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर) विकसित करने की दिशा में एक साहसिक और दूरदर्शी कदम है। उद्योग जगत का मानना है कि यह योजना भारत के औद्योगिक विकास को नई गति देगी।

यूपीएससी भर्ती 2026 : सैकड़ों पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू

IANS | June 13, 2026 5:42 PM

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने विभिन्न विभागों में अलग-अलग सैकड़ों पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

IANS | June 13, 2026 5:05 PM

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र वीणा विलुप्ति के कगार पर है। बदलते समय, घटती साधना और कम होते साधकों के बीच रुद्र वीणा की गूंज अब विरल होती जा रही है। जब भी इस दुर्लभ वाद्य की चर्चा होगी, एक नाम बड़े सम्मान और श्रद्धा के साथ लिया जाएगा और यह नाम है उस्ताद असद अली खान का। उस्ताद असद अली खान रुद्र वीणा के आखिरी महान उस्तादों में से एक थे, जिन्होंने जटिल खंडारबानी परंपरा को आगे बढ़ाया।

भारत इनोवेट्स 2026: भारतीय नवाचार को सिलिकॉन वैली में मिला बड़ा सम्मान, स्टार्टअप्स और एआई ने बढ़ाई वैश्विक पहचान (आईएएनएस इंटरव्यू)

IANS | June 13, 2026 4:46 PM

वॉशिंगटन, 13 जून (आईएएनएस)। भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को पिछले पांच वर्षों में सिलिकॉन वैली में "जबरदस्त सम्मान" मिला है। यह बदलाव स्टार्टअप्स की बढ़ती संख्या, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित उद्यमों और वैश्विक निवेश में तेजी के कारण संभव हुआ है। उद्यमी और निवेशक शशि त्रिपाठी ने फ्रांस में आयोजित होने वाले 'भारत इनोवेट्स 2026' शिखर सम्मेलन से पहले न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में यह जानकारी दी।

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: एम्स-दिल्ली में निकली बंपर भर्ती, 30 जून तक करें आवेदन

IANS | June 13, 2026 2:27 PM

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, एम्स-दिल्ली ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन-5 (सीआरई- 5) के तहत एम्स और केंद्र सरकार के अन्य संस्थानों/निकायों के लिए 57 पोस्ट ग्रुप के पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ

IANS | June 13, 2026 2:21 PM

आजमगढ़, 13 जून (आईएएनएस) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे।

बाहरी जोखिमों में कमी आने से भारत वैश्विक झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है: सीईए नागेश्वरन

IANS | June 13, 2026 2:06 PM

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत का बाहरी क्षेत्र (एक्सटर्नल सेक्टर) पहले की तुलना में काफी अधिक मजबूत हो गया है और देश की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) बुनियाद अब वैश्विक झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है। यह बात मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने कही।

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

IANS | June 13, 2026 1:25 PM

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया है।