छत्तीसगढ़: केंद्र की 'वीबी जीरामजी' से खुश धमतरी के मजदूर, किया सरकार का आभार व्यक्त
धमतरी, 6 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने मनरेगा योजना में अहम बदलाव किए हैं। जहां इस योजना का नाम बदलकर अब 'वीबी जीरामजी' किया गया है, वहीं अब ग्रामीण इलाकों में लोगों को 100 दिन के बजाय अब 125 दिन का रोजगार मिलेगा। केंद्र सरकार के इस कदम से छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मजदूर वर्ग के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।