अमूल ने दूध की कीमतों में की बढ़ोतरी, प्रति लीटर 2 रुपए तक बढ़े दाम; 14 मई से लागू होंगी नई कीमतें

IANS | May 13, 2026 7:45 PM

नई दिल्ली/अहमदाबाद, 13 मई (आईएएनएस)। आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगने जा रहा है। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (जीसीएमएमएफ), जिसके स्वामित्व में आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड (अमूल) है, ने बुधवार को अमूल ब्रांड के दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें 14 मई 2026 से पूरे देश में लागू होंगी।

15-20 मई तक पांच देशों की यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी, यूएई के बाद करेंगे यूरोप का रुख

IANS | May 13, 2026 6:56 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर 15 मई को रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि दौरे की शुरुआत यूएई से और समापन इटली में होगी।

बरेली : आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

IANS | May 13, 2026 6:14 PM

बरेली, 13 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित फरीदपुर पुलिस को आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने में बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फरीदपुर पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट चलाने वाले गिरोह को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 हजार रुपए नकद, आईफोन और नेपाली सिम कार्ड बरामद किया है।

पीएम मोदी के काफिले में गाड़ियों की संख्या घटी, 'ऊर्जा बचत' अपील के बीच लिया गया फैसला

IANS | May 13, 2026 6:10 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या काफी हद तक कम कर दी गई है। यह फैसला प्रधानमंत्री मोदी की 'ऊर्जा बचत' अपील के बीच लिया गया है।

यूपी: अपर्णा यादव के घर पहुंचे सीएम योगी, प्रतीक यादव को दी अंतिम श्रद्धांजलि

IANS | May 13, 2026 5:56 PM

लखनऊ, 13 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भाजपा नेता और प्रदेश की राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के घर पहुंचकर उनके पति प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान सीएम योगी के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।

सीबीएसई 12वीं परिणाम: लवली पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, बेटियों का दबदबा कायम

IANS | May 13, 2026 5:30 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में 85.20 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें लड़कियों ने 88.86 फीसदी अंक के साथ एक बार फिर बाजी मारी है। वहीं, लड़कों का पासिंग प्रतिशत 82.13 दर्ज किया गया है।

गुजरात में 20,667 करोड़ रुपए की डबल लाइन रेलवे परियोजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी

IANS | May 13, 2026 5:03 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने बुधवार को अहमदाबाद (सरखेज)-धोलेरा सेमी-हाईस्पीड डबल लाइन रेलवे परियोजना को मंजूरी दे दी। यह भारतीय रेलवे की पहली ऐसी परियोजना होगी, जिसे स्वदेशी तकनीक के जरिए विकसित किया जाएगा। इस परियोजना की कुल लागत 20,667 करोड़ रुपए होगी।

एनटीपीसी लिमिटेड में इंजीनियर बनने का मौका: 25 पदों पर आवेदन शुरू, इस तिथि तक भरें फॉर्म

IANS | May 13, 2026 4:32 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। एनटीपीसी लिमिटेड ने अनुबंध एवं सामग्री क्षेत्र में इंजीनियर के रिक्त 25 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्तियां हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में यूआर के 13, ईडब्ल्यूएस के 2, ओबीसी के 6, एससी के 3, और एसटी के 1 पद शामिल हैं।

पीएम मोदी की 'ऊर्जा बचत अपील' पर सीएम धामी की खास पहल, बताया- राष्ट्रहित का संकल्प

IANS | May 13, 2026 4:20 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत अपील पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री धामी ने अपना सरकारी काफिला आधा कर दिया है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की ऊर्जा बचत अपील को 'राष्ट्रहित का संकल्प' बताया।

एनटीपीसी लिमिटेड भर्ती: 52 इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होंगी आवेदन प्रक्रिया

IANS | May 13, 2026 3:52 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। एनटीपीसी लिमिटेड ने ई-I ग्रेड में अलग-अलग विषय अनुसार इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (ईईटी) के कुल 52 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्तियों हेतु एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है।