एमपीएससी भर्ती 2026: वरिष्ठ बागवानी प्रदर्शक सहित 10 पदों पर निकली वैकेंसी, 12 जून तक करें आवेदन

IANS | May 12, 2026 6:28 PM

आइजोल, 12 मई (आईएएनएस)। मिजोरम लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने सीधी भर्ती परीक्षा के तहत बागवानी (हॉर्टिकल्चर) और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में कुल 10 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

पहले जानकारी दुरुस्त करें केजरीवाल जी! जब इराक-अमेरिका लड़ ही नहीं रहे तो पीएम मोदी इससे उपजे हालात को लेकर देश को क्या बताएंगे?

IANS | May 12, 2026 6:19 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। इराक, इराक और सिर्फ इराक... दुनियाभर की मौजूदा स्थिति के लिए 'इराक-अमेरिका युद्ध' जिम्मेदार है। यह कहना है अरविंद केजरीवाल का। जब दुनियाभर में मिडिल ईस्ट के युद्ध के कारण अर्थव्यवस्था गंभीर दौर से गुजर रही है। भारत जैसी दुनिया की चौथी आर्थिक महाशक्ति अपने नागरिकों को जरूरी सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है। उसी बीच, अरविंद केजरीवाल प्रकट हुए और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 'इराक' का जिक्र करके अपनी फजीहत करवा बैठे।

वैश्विक संकट के दौर में भी भारतीय अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूती: पीयूष गोयल

IANS | May 12, 2026 6:16 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार मजबूती दिखा रही है। उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक बुनियाद मजबूत है और दुनिया का भरोसा भी भारत पर लगातार बढ़ रहा है।

मिजोरम पीएससी भर्ती 2026: हेडमास्टर के 21 पदों पर आवेदन शुरू, 12 जून तक मौका

IANS | May 12, 2026 5:45 PM

आइजोल, 12 मई (आईएएनएस)। मिजोरम लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने सीमित विभागीय परीक्षा के तहत स्कूली शिक्षा विभाग में सरकारी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक (हेडमास्टर) के कुल 21 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

अदाणी पोर्ट्स की सब्सिडियरी ने अमेरिकी कंपनी ओशनियरिंग के साथ किया समझौता, डीपवॉटर कारोबार को मिलेगा बड़ा विस्तार

IANS | May 12, 2026 5:29 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने मंगलवार को कहा कि उसकी समुद्री क्षेत्र की सब्सिडियरी एस्ट्रो ऑफशोर ने अमेरिका की इंजीनियरिंग और एप्लाइड टेक्नोलॉजी कंपनी ओशनियरिंग इंटरनेशनल इंक. के साथ साझेदारी की है। इस समझौते का उद्देश्य अल्ट्रा-डीपवॉटर और सबसी ऑपरेशंस में विस्तार करना है, जिसे कंपनी की वैश्विक ऑफशोर ग्रोथ रणनीति में बड़ा कदम माना जा रहा है।

भारत में 14 और 15 मई को 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, विदेश मंत्रालय ने दो दिवसीय समिट का शेड्यूल किया जारी

IANS | May 12, 2026 5:11 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। भारत इस साल 18वें 'ब्रिक्स शिखर सम्मेलन- 2026' की मेजबानी कर रहा है। शिखर सम्मेलन का आयोजन 14 और 15 मई को होगा। इससे पहले 17वें ब्रिक्स समिट का आयोजन ब्राजील ने रियो डी जेनेरियो में किया था। विदेश मंत्रालय ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के शेड्यूल से संबंधित जानकारी साझा की है।

ईआईएल में सीनियर मैनेजर सहित 22 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, 25 मई तक करें आवेदन

IANS | May 12, 2026 5:03 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए विशेष भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग विभागों में सीनियर मैनेजर सहित कुल 22 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

नीट यूजी 2026 पेपर लीक पर परीक्षार्थियों में भारी आक्रोश, एनएसयूआई का सरकार और सिस्टम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन

IANS | May 12, 2026 4:32 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा अंडरग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए 3 मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी 2026) रद्द कर दी गई है। यह फैसला परीक्षा से पहले पेपर लीक होने के कारण लिया गया है, जिसके बाद परीक्षार्थियों में सरकार और व्यवस्था की विफलता के खिलाफ नाराजगी है।

डीआरडीओ-जीटीआरई ने अप्रेंटिस ट्रेनी के 150 पदों पर निकाली भर्ती, 6 जून को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | May 12, 2026 4:07 PM

बेंगलुरु, 12 मई (आईएएनएस)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक प्रमुख प्रयोगशाला गैस टरबाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान (जीटीआरई) ने विभिन्न विभागों में तकनीकी और गैर तकनीकी अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर 150 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है।

अमेरिका के स्मिथसोनियन म्यूजियम में रखी गई भारत की ‘रॉकेट वुमन’ की साड़ी, जानें क्यों है खास

IANS | May 12, 2026 3:55 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के स्मिथसोनियन नेशनल एयर एंड स्पेस म्यूजियम में अब भारत की अंतरिक्ष उपलब्धि को एक अनोखे तरीके से प्रदर्शित किया गया है। यहां आधुनिक विमानों और अंतरिक्ष यानों के बीच भारतीय वैज्ञानिक नंदिनी हरिनाथ की साड़ी रखी गई है, जिन्हें भारत की ‘रॉकेट वुमन’ के नाम से भी जाना जाता है।