असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

IANS | May 12, 2026 12:02 PM

गुवाहाटी, 12 मई (आईएएनएस)। हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ चार और मंत्रियों ने शपथ ली है। सीएम सरमा के साथ रामेश्वर तेली, अजंता नियोग, अतुल बोरा और चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली। ऐसे में आइए जानते हैं कि हिमंता कैबिनेट में शामिल रामेश्वर तेली कौन हैं?

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

IANS | May 12, 2026 10:45 AM

गुवाहाटी, 12 मई (आईएएनएस)। भारत में सिंगापुर के उच्चायोग ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता हिमंता बिस्वा सरमा को बधाई दी। असम में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए को जबरदस्त जीत मिली है। चुनाव में एनडीए की जीत के बाद हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए असम के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं।

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

IANS | May 12, 2026 10:33 AM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस के करीब आने के साथ ही भारत सरकार का आयुष मंत्रालय योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार नए प्रयास कर रहा है। मंत्रालय नए योगासनों की विस्तृत जानकारी, उनके फायदे और सही करने की विधि साझा कर आम लोगों को योग के प्रति लगातार प्रेरित कर रहा है। इसी क्रम में मंत्रालय ने अभिनेता अमिताभ बच्चन का एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

IANS | May 12, 2026 9:30 AM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने जनता को केंद्र की लाभकारी योजनाओं में से एक आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के लोगों को प्रधानमंत्री मोदी की प्रमुख स्वास्थ्य सेवा योजना का लाभ मिलेगा। इसके अलावा जनता के हित में कई अन्य फैसले भी लिए गए हैं। सुवेंदु अधिकारी द्वारा किए गए इन ऐलानों पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि बंगाल के लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा।

13 मई का पंचांग : नारायण को समर्पित अपरा एकादशी, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

IANS | May 12, 2026 9:11 AM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। नारायण को समर्पित एकादशी तिथि पर भगवान की आराधना का विशेष महत्व है। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी कहा जाता है, जो 13 मई (बुधवार) के दिन पड़ रही है। भगवान विष्णु को समर्पित तिथि को लेकर मान्यता है कि श्रद्धा और नियम से व्रत-पूजा करने पर पापों से मुक्ति, सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

IANS | May 12, 2026 8:10 AM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर मन से वैरागी और धर्मरक्षा के लिए अदम्य योद्धा थे।

गुवाहाटी में सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का शपथ ग्रहण समारोह, देशभर के दिग्गज नेता पहुंचे

IANS | May 11, 2026 10:29 PM

गुवाहाटी, 11 मई (आईएएनएस)। असम के नए मुख्यमंत्री के रूप में हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंगलवार को होने वाले इस महत्वपूर्ण समारोह में शामिल होने के लिए देशभर से बड़े राजनीतिक नेता गुवाहाटी पहुंच रहे हैं।

ईएसआईसी अस्पताल में सुपर स्पेशलिस्ट समेत 14 पदों पर भर्ती, 15 मई को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | May 11, 2026 10:06 PM

तिरुवनंतपुरम, 11 मई (आईएएनएस)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), अस्पताल, एझुकोन, कोल्लम, ने विभिन्न विभागों में संविदा के आधार पर सुपर स्पेशलिस्ट समेत अलग-अलग कुल 14 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एनआईटी-मेघालय में जॉब का चांस, एसोसिएट प्रोफेसर समेत कई पदों पर भर्ती जारी, 20 मई तक मौका

IANS | May 11, 2026 9:05 PM

शिलांग, 11 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), मेघालय, ने संविदात्मक आधार पर अलग-अलग विषय के अनुसार गेस्ट फैकल्टी के विभिन्न 4 पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्तियां हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

मिजोरम पीएससी भर्ती 2026: जूनियर इंजीनियर के 8 पदों पर भर्ती शुरू, 19 जून तक आवेदन का मौका

IANS | May 11, 2026 9:01 PM

शिलांग, 11 मई (आईएएनएस)। मिजोरम लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने सीधी भर्ती परीक्षा के तहत बिजली एवं बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के कुल 8 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।