मोरारजी देसाई: इंदिरा गांधी को आंख दिखा छोड़ दिया था उप-प्रधानमंत्री का पद, फिर जब लौटे तो बने देश के पहले गैर-कांग्रेस पीएम

IANS | April 9, 2026 4:59 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। आपातकाल का दौर बीत चुका था और 1977 में हुए चुनाव में इंदिरा गांधी की सत्ता उखड़ चुकी थी, तब देश को एक ऐसा पहला प्रधानमंत्री मिला था, जो गैर-कांग्रेस था, मगर जिंदगी का लंबा अरसा कांग्रेस में खपा चुका था। एक ऐसा व्यक्तित्व, जो सख्त किस्म का गांधीवादी और दीवानगी की हद तक ईमानदार रहा, मगर प्रधानमंत्री की कुर्सी कांग्रेस से दूर होकर हासिल की। यह कहानी है देश के चौथे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की।

सीआरपीएफ में कांस्टेबल के 9195 पदों पर बड़ी वैकेंसी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

IANS | April 9, 2026 4:06 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। सीआरपीएफ ने अखिल भारतीय आधार पर कांस्टेबल के 9,195 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

यूपी : ‘सीएम युवा’ पहल से आत्मनिर्भर बन रहे युवा, 10 हजार से अधिक इनोवेटिव उद्यम हुए स्थापित

IANS | April 9, 2026 3:53 PM

लखनऊ, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सीएम युवा योजना के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। योगी सरकार के प्रयासों से प्रदेश में इनोवेशन आधारित स्टार्टअप तेजी से उभर रहे हैं, जिससे हजारों युवाओं को न केवल रोजगार मिल रहा है बल्कि वे खुद रोजगार सृजनकर्ता भी बन रहे हैं।

हेल्थ टिप्स : बदलते मौसम में संक्रमण का बढ़ता खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये आसान आदतें

IANS | April 9, 2026 3:49 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। मौसम के बदलते ही संक्रमण का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। गर्मी से लेकर बारिश की शुरुआत तक का यह समय वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, एलर्जी और अन्य संक्रमणों के लिए अनुकूल माना जाता है। डॉक्टरों के अनुसार, इस दौरान साफ-सफाई, स्वस्थ खान-पान और कुछ जरूरी सावधानियों का पालन करके खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है।

एनआईसी में नौकरी का अवसर, साइंटिस्ट के 153 पदों पर होगी भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

IANS | April 9, 2026 3:22 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) ने साइंटिस्ट के विभिन्न 153 पदों पर वैकेंसी निकाली है।

टीएमसी के पापों का घड़ा अब भर चुका, 4 मई के बाद बंगाल विकास के नए युग में प्रवेश करेगा : पीएम मोदी

IANS | April 9, 2026 3:19 PM

आसनसोल, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के हल्दिया के बाद आसनसोल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह पश्चिम बर्धमान की जनता का ये प्यार, इतना बड़ा जनसैलाब, ये उत्साह, ये जोश, ये माहौल बता रहा है कि बंगाल में परिवर्तन की ताजा हवा चल रही है।

बारामती उपचुनाव : सुनेत्रा पवार की निर्विरोध जीत 'तय', कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लेने का किया ऐलान

IANS | April 9, 2026 3:03 PM

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की राजनीति में बारामती विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने घोषणा की है कि कांग्रेस इस उपचुनाव में अपना उम्मीदवार वापस लेगी। पार्टी ने पहले इस सीट से आकाश मोरे को उम्मीदवार बनाया था, जो उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ मैदान में थे।

एसईसीएल भर्ती अलर्ट: असिस्टेंट फोरमैन समेत 1055 पदों पर बंपर वैकेंसी, 15 अप्रैल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

IANS | April 9, 2026 2:51 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। एसईसीएल ने असिस्टेंट फोरमैन सहित विभिन्न 1,055 पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है।

प्रधानमंत्री की जनसभा में पहुंची महिलाओं में उत्साह, बोलीं-पश्चिम बंगाल में परिवर्तन चाहिए

IANS | April 9, 2026 2:17 PM

बीरभूम, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन चुनावी रैलियों के लिए पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री बीरभूम के सूरी में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली स्थल पर सुबह से ही भाजपा समर्थक पहुंचने लगे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री को देखने के लिए उत्साह देखते ही बन रहा था। जनसभा में महिलाएं बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची हैं। महिलाओं के हाथों में प्रधानमंत्री की तस्वीर और कई स्लोगन लिखे हुए पोस्टर हैं। एक युवती प्रधानमंत्री और उनकी मां की तस्वीर लेकर पहुंची।

केरल के खूबसूरत नजारों के बीच 65 एकड़ में फैला अनोखा डेस्टिनेशन, जहां मिलती है 'जटायु' की कहानी

IANS | April 9, 2026 2:11 PM

कोल्लम, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल की हरी-भरी वादियों और खूबसूरत नजारों के बीच एक ऐसा अनोखा पर्यटन स्थल है, जहां पौराणिक कथाएं, रोमांच और प्रकृति का सुंदर संगम देखने को मिलता है। यह है जटायु अर्थ सेंटर, जिसे जटायु नेचर पार्क या जटायु रॉक के नाम से भी जाना जाता है।