श्रीरामदूत का अद्भुत मंदिर, जहां मोदक खाते, पानी पीते हैं बजरंगबली, कोई नहीं भर सका मुखारविंद

IANS | April 8, 2026 5:55 PM

इटावा, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। देश-दुनिया में श्रीराम दूत हनुमान के कई मंदिर हैं, जहां भक्ति की शक्ति के साथ ही उनकी निराली लीला भी देखने को मिलती है। उत्तर प्रदेश के इटावा में बजरंगबली का ऐसा ही मंदिर है, जहां वह मोदक खाते और पानी पीते हैं। मान्यता है कि आज तक उनके मुखारविंद को कोई नहीं भर सका है और मंदिर का यह रहस्य आज तक बना हुआ है।

सी-डॉट में नौकरी का अवसर, साइंटिस्ट सहित 16 पदों के लिए करें आवेदन, 3 मई तक मौका

IANS | April 8, 2026 5:42 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत सरकार का एक प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र, सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) ने साइंटिस्ट सहित विभिन्न 16 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

कैबिनेट ने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड के लिए लागत संशोधन और इक्विटी में निवेश को दी मंजूरी

IANS | April 8, 2026 5:30 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) परियोजना की लागत को 43,129 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 79,459 करोड़ रुपए करने और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) द्वारा 8,962 करोड़ रुपए के अतिरिक्त इक्विटी निवेश को मंजूरी दे दी है।

मुद्रा योजना बनी सहारा: हजारीबाग के दीपक ने छोटी दुकान से खड़ा किया बड़ा कारोबार

IANS | April 8, 2026 5:18 PM

हजारीबाग, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। योजना के 11 वर्ष पूरे होने के साथ देशभर से हजारों सफलता की कहानियां सामने आ रही हैं, जो इस पहल की प्रभावशीलता को दर्शाती हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड के अंतर्गत पकरार निवासी दीपक कुमार की है, जिन्होंने इस योजना का लाभ उठाकर अपने छोटे व्यवसाय को उल्लेखनीय रूप से विस्तार दिया।

केंद्रीय कैबिनेट ने अरुणाचल में 2,920 मेगावाट के दो हाइड्रो प्रोजेक्ट्स को दी हरी झंडी, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

IANS | April 8, 2026 5:09 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में दो बड़े जलविद्युत परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं के तहत कुल 40,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया जाएगा, जिससे राज्य में बिजली उत्पादन, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है।

कैबिनेट ने 13,037 करोड़ रुपए के जयपुर मेट्रो फेज-2 को दी मंजूरी

IANS | April 8, 2026 4:58 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 13,037.66 करोड़ रुपए की लागत वाले जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण को मंजूरी दी। यह परियोजना प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक फैले 41 किलोमीटर लंबे उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर में 36 स्टेशनों को शामिल करते हुए एक बड़ा बदलाव लाएगी।

मेकॉन में सीनियर मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती जारी, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

IANS | April 8, 2026 4:56 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अधिकांश युवाओं का सपना होता है कि वे सरकारी नौकरी करके अपने करियर की शुरुआत करें। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपके लिए मेटलर्जिकल एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स (इंडिया) लिमिटेड (मेकॉन) ने सीनियर मैनेजर सहित विभिन्न 4 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।

आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर के 78 पदों पर वैकेंसी, 20 अप्रैल तक करें आवेदन

IANS | April 8, 2026 4:09 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। कॉमन सर्विस सेंटर स्पेशल पर्पज व्हीकल (सीएससी एसपीवी), जिसे सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के रूप में जाना जाता है, ने अलग-अलग राज्यों में आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर के कुल 78 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

नेरियमंगलम: प्रकृति की गोद में छिपा है रहस्यमयी गांव, वाटरफॉल और मसालेदार पेड़-पौधे का ले पाएंगे अनुभव

IANS | April 8, 2026 4:08 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। जून की छुट्टियों का मौसम शुरू होने वाला है और अगर आप एक साथ सुकून और प्रकृति की मनमोहक छटा का नजारा लेना चाहते हैं, तो हम आपके लिए केरल की ऐसी जगह की जानकारी लेकर आए हैं, जो अपनी प्रकृति, वाटरफॉल, और मसालेदार पेड़-पौधों के लिए मशहूर है।

असम, केरल और पुडुचेरी में कुल 296 सीटों पर गुरुवार को मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

IANS | April 8, 2026 4:02 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शोर अब पूर्ण रूप से थम चुका है। गुरुवार को इन तीनों क्षेत्रों की कुल 296 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होने हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।