क्या आपका बच्चा भी है 'पिकी ईटर'? फॉलो करें ये 7 प्रभावी टिप्स, झट से बनेगी बात

IANS | May 13, 2026 10:47 AM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। खाने के समय नखरे करना बच्चों की आम समस्या है। कई माता-पिता इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि उनका बच्चा ठीक से नहीं खाता तो उसे जरूरी पोषक तत्व कैसे मिलेंगे। भागदौड़ भरी जिंदगी में बच्चे का खान-पान सही रखना चुनौती भरा काम है लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार सही तरीके और धैर्य से इस समस्या को आसानी से सुलझाया जा सकता है।

प्रतीक यादव: सियासी परिवार में रहते हुए भी राजनीति से बनाई दूरी, स्कूल की दोस्त अपर्णा को बनाया था हमसफर

IANS | May 13, 2026 9:58 AM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सौतेले बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल में निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर फैल गई है। प्रतीक यादव समाजवादी राजनीति के चर्चित परिवारों में से एक यादव परिवार का ऐसा चेहरा थे, जिन्होंने राजनीति से दूरी बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई।

दिन भर थकान-तनाव, अकड़न और खराब पाचन? पादहस्तासन के पास है समाधान

IANS | May 13, 2026 9:53 AM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिन भर थकान, मानसिक तनाव, शरीर में अकड़न और खराब पाचन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने पादहस्तासन का सुझाव दिया है। योग दिवस की तैयारी में जुटे आयुष मंत्रालय ने इस आसन को रोजाना करने की सलाह दी है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने में बेहद कारगर साबित होता है।

गुरु प्रदोष पर अभिजीत मुहूर्त के साथ पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग प्रभावी, नोट कर लें पंचक और राहुकाल

IANS | May 13, 2026 9:19 AM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। देवाधिदेव महादेव व माता पार्वती की आराधना को समर्पित प्रदोष व्रत 14 मई (गुरुवार) को है। गुरुवार को यह दिन पड़ रहा है,जिस वजह से इसे गुरु प्रदोष व्रत भी कहा जाता है। खास बात है कि इस प्रदोष पर शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग प्रभावी रहेगा, जो किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है। हालांकि, पंचक और राहुकाल जैसे अशुभ समय का ध्यान रखना भी जरूरी है।

दिल्ली: पीएम मोदी की अपील पर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने का लिया निर्णय

IANS | May 12, 2026 11:45 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण संबंधी आह्वान का समर्थन करते हुए विभागीय कार्यों में वाहनों के उपयोग को सीमित करने का निर्णय लिया है।

तेज धूप और लू से बचाव: बढ़ती गर्मी में गर्भवती महिलाएं रखें खास ख्याल, इन बातों का बांध लें गांठ

IANS | May 12, 2026 11:22 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। मां बनना जिंदगी के सबसे खूबसूरत अहसासों में से एक है, लेकिन गर्भावस्था के दौरान मां और आने वाले शिशु दोनों की सेहत का खास ध्यान रखना पड़ता है। खान-पान, मौसम और दिनचर्या में थोड़ी-सी लापरवाही भी जोखिम बढ़ा सकती है। खासकर इन दिनों जब देशभर में गर्मी तेज हो रही है और लू चल रही है, तब गर्भवती महिलाओं को और भी ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।

इश्क और इंकलाब दोनों को जीने वाले हसरत मोहानी, हिंदू-मुस्लिम एकता और अखंड भारत के सच्चे पक्षधर

IANS | May 12, 2026 11:11 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। 13 मई 1951 में उर्दू साहित्य जगत में उस वक्त खालीपन आ गया, जब क्रांतिकारी शायर, स्वतंत्रता सेनानी और उर्दू साहित्य के अनमोल रत्न मौलाना हसरत मोहानी ने अंतिम सांस ली थी। 'इंकलाब जिंदाबाद' का अमर नारा देने वाले हसरत मोहानी मात्र एक शायर नहीं, बल्कि एक सच्चे विद्रोही, राष्ट्रवादी और अटूट साहस के प्रतीक थे।

सरकारी विश्वविद्यालय में जॉब का चांस: असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 110 पदों पर भर्ती शुरू, इस दिन तक करें आवेदन

IANS | May 12, 2026 9:53 PM

भुवनेश्वर, 12 मई (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विक्रम देव विश्वविद्यालय, जयपोर, जिला कोरापुट, ओडिशा, ने विभिन्न विभाग/विषय अनुसार नियमित आधार पर फैकल्टी के अलग-अलग कुल 110 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

बारीक नक्काशी वाले खंभों और मारू-गुर्जर शैली की छतों वाला सौंदर्य, जैन तीर्थंकरों को समर्पित राजस्थान का यह मंदिर

IANS | May 12, 2026 9:38 PM

चित्तौड़, 12 मई (आईएएनएस)। मंदिरों का देश कहे जाने वाले भारत में सनातन के साथ ही अन्य धर्मों के भी खूबसूरत व अद्भुत पवित्र स्थल हैं। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ किले में फतेह प्रकाश पैलेस के पास स्थित साथी देवरी मंदिर या सती देवरी मंदिर भी कुछ ऐसा ही है। यह न केवल एक धार्मिक स्थल है, बल्कि वास्तुकला की उत्कृष्ट कृति भी है। बारीक नक्काशी वाले खंभों से लेकर मारू-गुर्जर शैली में निर्मित छतों तक, यह मंदिर जैन तीर्थंकरों को समर्पित अपनी भव्यता और शांति के लिए लोकप्रिय है।

वैपकोस लिमिटेड भर्ती: फील्ड सुपरवाइजर सहित 159 पदों पर आवेदन शुरू, 26 मई अंतिम तिथि

IANS | May 12, 2026 9:05 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। वॉटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (वैपकोस) ने आरडीएस (पुनर्निर्मित वितरण क्षेत्र योजना) के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित कार्यों के लिए परियोजना अवधि के आधार पर विशेषज्ञों की नियुक्ति हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके फील्ड सुपरवाइजर सहित कुल 159 पदों पर आवेदन मांगे हैं।