पीएम मोदी पहुंचे फ्रांस, राष्ट्रपति मैक्रों से होगी मुलाकात; 'भारत इनोवेट्स 2026' का करेंगे उद्घाटन

IANS | June 13, 2026 11:45 PM

नीस, 13 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के नीस शहर पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से रविवार को खास मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके साथ ही फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मिलकर 'भारत इनोवेट्स 2026' का उद्घाटन करेंगे।

बैंक ऑफ बड़ौदा में अप्रेंटिस के 5,000 पदों के लिए फटाफट करें आवेदन

IANS | June 13, 2026 10:45 PM

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में शानदार प्रोफेशनल करियर शुरू करने की चाहत रखने वाले युवा एक बेहतरीन मौका गंवाने वाले हैं। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने अलग-अलग राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में अप्रेंटिस के कुल 5,000 पदों पर 1 वर्ष की कार्य प्रशिक्षण अवधि के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए थे।

बीआईआरएसी भर्ती अलर्ट: मैनेजर सहित 15 पदों पर आवेदन जारी, 8 जुलाई तक भरें फॉर्म

IANS | June 13, 2026 10:43 PM

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंस काउंसिल (बीआईआरएसी) ने मैनेजर सहित विभिन्न 15 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। यह नियुक्ति शुरू में एक वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर है, जिसे परफॉर्मेंस और विभाग की जरूरत के हिसाब से बढ़ाया जा सकता है।

सीवीसी भर्ती अलर्ट: टेक्निकल एग्जामिनर समेत कई पदों पर नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

IANS | June 13, 2026 10:30 PM

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने डेपुटेशन के आधार पर टेक्निकल एग्जामिनर, असिस्टेंट टेक्निकल एग्जामिनर और असिस्टेंट टेक्निकल एग्जामिनर (हॉर्टिकल्चर) के कुल 5 पदों को भरने के संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सीसीआरयूएम भर्ती 2026 : रिसर्च ऑफिसर समेत 176 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 1 जुलाई से शुरू

IANS | June 13, 2026 10:10 PM

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन एक प्रमुख स्वायत्त संगठन, यूनानी चिकित्सा अनुसंधान केंद्रीय परिषद (सीसीआरयूएम) ने ग्रुप-ए, बी और सी के आधार पर विभिन्न 176 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। इन रिक्तियों की संख्या जरूरत के अनुसार बढ़ाई या घटाई जा सकती है।

भारतीय बाजार और स्टार्टअप इकोनॉमी की वजह से साझेदारी के लिए स्लोवाकिया उत्साहित : राजदूत अपूर्वा श्रीवास्तव

IANS | June 13, 2026 10:01 PM

ब्रातिस्लावा, 13 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय स्लोवाकिया दौरे को लेकर जोरशोर से तैयारी चल रही है। इसको लेकर स्लोवाकिया में भारत की राजदूत अपूर्वा श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया कि यह भारत के लिए यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (ईयू-एफटीए) के लिए गेटवे टू यूरोप हो सकता है। उन्होंने बातचीत के दौरान भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और आर्थिक तकनीक को लेकर स्लोवाकिया के नजरिए को भी सामने रखा।

भारत-स्लोवाकिया रक्षा क्षेत्र में व्यापक समझौते को लेकर कर रहे चर्चा : भारतीय राजदूत अपूर्वा श्रीवास्तव

IANS | June 13, 2026 9:33 PM

ब्रातिस्लावा, 13 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर स्लोवाकिया जाएंगे। भारत के किसी प्रधानमंत्री का यह पहला द्विपक्षीय दौरा है। इस मौके पर स्लोवाकिया में भारत की राजदूत अपूर्वा श्रीवास्तव ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि पीएम मोदी का यह दौरा एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया जा रहा है। दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को लेकर व्यापक समझौते पर चर्चा हो रही है।

जेकेएसए की शिकायत पर एनएचआरसी सख्त, कश्मीरी शॉल बेचने वालों और छात्रों पर हमलों का मामला दर्ज

IANS | June 13, 2026 8:05 PM

जम्मू, 13 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में कश्मीरी शॉल बेचने वालों और छात्रों के साथ हुई बदसलूकी और हमलों की घटनाओं का संज्ञान लिया। आयोग ने जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (जेकेएसए) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। यह शिकायत भारत के कई राज्यों में कश्मीरी शॉल बेचने वालों और छात्रों को डराने-धमकाने, परेशान करने, भेदभाव और शारीरिक हमले का सामना करने की कथित घटनाओं के बारे में थी।

राम मंदिर दान चोरी मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन, सात दिन में देनी होगी रिपोर्ट

IANS | June 13, 2026 7:56 PM

अयोध्या, 13 जून (आईएएनएस)। अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी के मामले में शासन ने जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया। एसआईटी में लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी रेंज किरन एस और विशेष सचिव, वित्त नील रतन को रखा गया है। एसआईटी सात दिनों के भीतर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट और 15 दिन में अंतिम रिपोर्ट सौंपेगी।

कल्याण बनर्जी को टीएमसी नहीं, टीएमसी को 'कल्याण' की जरूरत है : रिजू दत्ता

IANS | June 13, 2026 7:55 PM

कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से निलंबित नेता रिजू दत्ता ने पार्टी के अंदर हालिया विवादों को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कल्याण बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, मदन मित्रा और अन्य मामलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कानून को अपना काम करने दिया जाना चाहिए और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।