'बहुत बढ़िया': अदाणी ग्रुप के खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट से प्रभावित हुए ग्लोबल म्यूजिक आइकन दिलजीत दोसांझ, की सराहना

IANS | November 27, 2026 2:31 PM

अहमदाबाद, 27 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाबी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता व गायक तथा ग्लोबल म्यूजिक आइकन दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में गुजरात के कच्छ जिले में स्थित अदाणी ग्रुप के दुनिया के सबसे बड़े अक्षय ऊर्जा (रिन्यूएबल एनर्जी) और बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट के अपने दौरे के दौरान भारत में तेजी से हो रहे हरित ऊर्जा प्रगति (ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन) से काफी प्रभावित हुए।

जब रिकॉर्डिंग में टूटी चप्पल पहनकर पहुंचे थे चित्रगुप्त, लता मंगेशकर से जुड़ा है दिलचस्प किस्सा

IANS | November 15, 2026 1:00 PM

मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर में कई ऐसे संगीतकार हुए, जिन्होंने अपनी मधुर धुनों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। इन्हीं में एक नाम संगीतकार चित्रगुप्त श्रीवास्तव का भी है। उनके संगीत में जहां लोकगीतों की मिठास थी, वहीं शास्त्रीय संगीत की खूबसूरती भी देखने को मिलती थी। उन्होंने 'चल उड़ जा रे पंछी', 'लागी छूटे ना अब तो सनम' और 'चली चली रे पतंग' जैसे कई यादगार गीतों को अपने संगीत से सजाया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चित्रगुप्त अपनी चप्पल टूट जाने के बाद भी उसी को पहनकर रिकॉर्डिंग में जाते थे? उनकी इस आदत से जुड़ा एक मजेदार किस्सा दिग्गज गायिका लता मंगेशकर से भी जुड़ा है।

इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार, इन रूटों पर भारी वाहन बैन : एसीपी

IANS | November 14, 2026 3:24 PM

इंदौर, 14 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष तैयारियां की हैं। भारी भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन की घोषणा की गई है। एसीपी ट्रैफिक जोन-2 लाल बहादुर बौद्ध ने बताया कि इस बार का डायवर्जन पिछले कार्यक्रमों के अनुभव के आधार पर तैयार किया गया है, जिसमें जरूरी सुधार भी किए गए हैं।

भाव-सम्राट पंडित शंभू महाराज : अभिनय और भाव से सजाया लखनऊ घराना, कथक को दी नई पहचान

IANS | November 3, 2026 8:43 PM

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली कथक के लखनऊ घराने के महान गुरु, 'नृत्य सम्राट' पंडित शंभू महाराज की 4 नवंबर को पुण्यतिथि है। इसी दिन 1970 में उन्होंने अंतिम सांस ली थी, लेकिन उनके द्वारा स्थापित भाव-प्रधान कथक की परंपरा आज भी जीवंत है। पंडित जी को कथक में अभिनय और भाव के सबसे बड़े उस्ताद के रूप में याद किया जाता है।

यादों में रेशमा: दो मुल्कों के दिलों को जोड़ने वाली आवाज, 'लंबी जुदाई' ने बना दिया अमर

IANS | November 2, 2026 11:28 AM

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। संगीत की कोई सरहद नहीं होती और न ही सुर किसी एक देश के होकर रह जाते हैं। कुछ आवाजें ऐसी होती हैं, जो सीधे लोगों के दिल में उतर जाती हैं। पाकिस्तानी लोक गायिका रेशमा भी ऐसी ही एक आवाज की मालकिन थीं। उनकी रूहानी आवाज में मिट्टी की खुशबू, दर्द और एक अलग ही कशिश थी। उन्होंने भले ही अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में बिताया, लेकिन भारत में भी उन्हें उतना ही प्यार मिला। साल 1983 में आई फिल्म 'हीरो' का सदाबहार गाना 'लंबी जुदाई' उनकी पहचान बन गया। आज भी जब यह गाना बजता है तो सुनने वालों की आंखें नम हो जाती हैं।

यादों में एसडी बर्मन : राजघराने में जन्मे, लेकिन सुरों को बनाया अपना साम्राज्य

IANS | October 30, 2026 12:02 PM

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। 31 अक्टूबर... सिर्फ तारीख नहीं है, यह वही दिन है, जब 1975 में हिंदी सिनेमा ने अपने एक अनमोल संगीतकार सचिन देव बर्मन को खो दिया था, जिन्हें दुनिया एसडी बर्मन के नाम से जानती है। उनकी धुनों में बसी मिठास, लोकसंगीत की खुशबू और जादुई अंदाज आज भी संगीतप्रेमियों के दिलों में जिंदा है। उन्होंने 'गाइड', 'आराधना', 'प्यासा' और 'बंदिनी' जैसी फिल्मों में ऐसा संगीत दिया, जिसे आज भी लोग सुनते हैं।

आवाज ऐसी कि श्रोता हो जाते थे मंत्रमुग्ध, 'बैजू बावरा' की ऐतिहासिक जुगलबंदी से अमर हुए डी. वी. पलुस्कर

IANS | October 25, 2026 11:37 PM

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय शास्त्रीय संगीत के इतिहास में 26 अक्टूबर का दिन एक गहरे शोक के तौर पर दर्ज है। साल 1955 में आज ही के दिन हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के विलक्षण गायक पंडित दत्तात्रेय विष्णु पलुस्कर का निधन हुआ था। महज 34 साल की उम्र में इस महान कलाकार का चले जाना संगीत जगत के लिए एक ऐसी क्षति थी, जिसकी भरपाई आज तक नहीं हो पाई।

गानों से जीते दिल, अतरंगी अंदाज से बटोरी सुर्खियां… ऐसे थे हिंदी सिनेमा के मस्तमौला किशोर कुमार

IANS | October 12, 2026 4:40 PM

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गायक हुए, जिनकी आवाज ने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी, लेकिन किशोर कुमार की बात ही कुछ अलग थी। उनकी आवाज में कभी प्यार की मिठास सुनाई देती थी, तो कभी जुदाई का दर्द दिल को छू जाता था। मस्ती भरे गानों से लेकर जिंदगी की गहरी भावनाओं को बयां करने वाले गीतों तक, किशोर दा ने हर अंदाज में लोगों को अपना दीवाना बनाया। हालांकि, किशोर कुमार सिर्फ अपनी गायकी के लिए ही मशहूर नहीं थे, बल्कि उनका मस्तमौला स्वभाव, बेबाक अंदाज और जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से भी काफी मशहूर थे।

इंडियन आइडल से बिग बॉस मराठी तक: अभिजीत सावंत के 20 साल के सफर ने गायकी से राजनीति तक छोड़ी छाप

IANS | October 6, 2026 9:21 PM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुंबई में एक मध्यमवर्गीय मराठी परिवार में 7 अक्टूबर 1981 को जन्मे अभिजीत सावंत का नाम भारतीय टेलीविजन इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। वह शख्स जिसने 2004 में देश के पहले सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का पहला सीजन जीतकर पूरे देश के दिलों में जगह बनाई। उनके करियर के दो दशक पूरे होने जा रहे हैं, और इस सफर में उन्होंने गायक, एक्टर, एंकर और राजनेता तक कई भूमिकाएं निभाईं।

डॉक्टर से रॉकस्टार तक: 'धूम पिचक धूम' वाले पलाश सेन की कहानी, जिसने बदला इंडी पॉप का चेहरा

IANS | September 22, 2026 5:22 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। 90 के दशक में जब बॉलीवुड का एकछत्र राज था, तब एक आवाज ने इंडियन पॉप-रॉक को नई पहचान दी थी। वो आवाज थी एक डॉक्टर की, जो दिन में मरीजों का इलाज करता था और शाम को स्टेज पर हजारों दिलों की धड़कनें बढ़ा देता था। नाम था डॉ. पलाश सेन, बैंड 'यूफोरिया' के फाउंडर और लीड सिंगर।