म्यूजिक वीडियो से निर्देशन में डेब्यू करेंगे राहिल आजम, बोले- 'यह मेरे एक सपने की शुरुआत है'

IANS | July 15, 2026 12:26 PM

मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। 'हातिम', 'तू आशिकी', 'मैडम सर' और 'अनुपमा' जैसे लोकप्रिय शोज का हिस्सा रह चुके अभिनेता राहिल आजम जल्द ही निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। राहिल जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिसके साथ वह बतौर निर्देशक, लेखक, निर्माता और एडिटर भी अपना डेब्यू कर रहे हैं।

हरिप्रसाद चौरसिया का अनोखा सफर, पिता बनाना चाहते थे पहलवान, लेकिन बने बांसुरी के जादूगर

IANS | June 30, 2026 5:15 PM

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। महान बांसुरी वादक पं. हरिप्रसाद चौरसिया ने संघर्ष, कड़ी मेहनत और जिद से अलग पहचान बनाई। 1 जुलाई 1938 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में पैदा हुए हरिप्रसाद चौरसिया को उनका परिवार पहलवान बनते देखना चाहता था, लेकिन वह संगीत में अपना करियर बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने घर में अखाड़ा और बाहर सुर साधना शुरू कर दिया।

ध्रुपद धमार की परंपरा खत्म हो चुकी... जब जिया फरीदुद्दीन डागर ने जताई थी चिंता

IANS | June 14, 2026 3:53 PM

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। भारतीय शास्त्रीय संगीत की सबसे प्राचीन गायन शैलियों में शामिल ध्रुपद को आज जिस सम्मान और पहचान के साथ देखा जाता है, उसके पीछे कुछ महान कलाकारों की आजीवन साधना छिपी हुई है। इनमें उस्ताद जिया फरीदुद्दीन डागर का नाम सबसे प्रमुखता से लिया जाता है।

हरियाणवी गायक पेप्सी शर्मा का निधन, राष्ट्रीय लोक दल ने जताया दुख

IANS | June 8, 2026 4:11 PM

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। हरियाणवी लोक संगीत जगत से दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय रागिनी गायक पेप्सी शर्मा का निधन हो गया है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनकर परिवार, प्रशंसकों और संगीत जगत से जुड़ी हस्तियां आहत हैं।

जब प्रशंसक की हरकत से घबरा गई थीं अनुष्का शंकर, सुनाया था 'असहजता' का किस्सा

IANS | June 8, 2026 3:19 PM

मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। मशहूर सितार वादक अनुष्का शंकर के प्रशंसकों की लिस्ट काफी लंबी है। हालांकि, कभी-कभी यही प्रशंसक मुसीबत की वजह भी बन जाते हैं। अपनी कला के साथ-साथ बेबाक विचारों के लिए भी पहचाने जाने वाली अनुष्का ने फैन से जुड़ा एक किस्सा सुनाया था, जिसकी वजह से वह काफी घबरा गई थीं।

सुमन कल्याणपुर : एक ऐसी शख्सियत जो निधन के बाद भी संगीत जगत को याद नहीं रहीं...

IANS | June 2, 2026 8:29 PM

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। कहते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री एक सम्मोहन वाली जगह है, जहां की चमक-दमक भरी दुनिया में अक्सर वही नाम याद रखे जाते हैं, जो लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन कई ऐसे कलाकार भी हुए, जिन्होंने अपने हुनर से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी, फिर भी समय के साथ उन्हें भुला दिया गया। गायिका सुमन कल्याणपुर भी ऐसी ही एक शख्सियत थीं, जिनकी आवाज ने दशकों तक संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया, लेकिन उन्हें वह पहचान और सम्मान नहीं मिला, जिसकी वे हकदार थीं।

नई ईपी रिलीज के बाद स्वर्ण मंदिर पहुंचे गायक-अभिनेता मनकीरत औलख, टेका मत्था

IANS | May 21, 2026 3:34 PM

अमृतसर, 21 मई (आईएएनएस)। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक और अभिनेता मनकीरत औलख गुरुवार को अमृतसर के पावन सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु के दरबार में माथा टेककर अरदास की और वाहेगुरु का शुक्राना अदा किया।

पंजाबी म्यूजिक में महिलाओं के चित्रण पर बोले रैपर किंग, हर जॉनर को एक ही सोच से आंकना गलत

IANS | May 12, 2026 2:28 PM

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस) सिंगर-रैपर किंग अर्पण कुमार चंदेल ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं को एक चीज की तरह दिखाने के लंबे समय से चले आ रहे मुद्दे पर अपने विचार साझा किए। आईएएनएस के साथ एक खास बातचीत में उन्होंने कहा कि समय बदलता रहता है। लिहाजा, म्यूजिक को एक ही इंडस्ट्री या जॉनर के दायरे में नहीं बांधना चाहिए। उन्होंने लोगों से गुजारिश की कि म्यूजिक को व्यक्तिगत कला के रूप में देखें।

राजस्थान की मरू कोकिला: लोक संगीत की विशिष्ट गायन शैली 'मांड' को नई पहचान देने वाली लोक गायिका गवरी बाई

IANS | April 13, 2026 10:55 PM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान की रेतीली धरती ने कई प्रतिभाओं को जन्म दिया, लेकिन कुछ आवाजें ऐसी होती हैं जो समय बीतने के बाद भी लोगों के दिल में गूंजती रहती हैं। ऐसी ही एक अमर आवाज थीं गवरी देवी, जिन्हें राजस्थान की मरू कोकिला के नाम से जाना जाता है। उन्होंने राजस्थान की पारंपरिक लोक गायन शैली मांड को नई पहचान दी और इसे देश-विदेश तक पहुंचाया।

आशा भोसले के निधन पर केंद्रीय मंत्रियों ने जताया दुख, कहा-'उन्होंने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई'

IANS | April 12, 2026 4:35 PM

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले के निधन पर, केंद्रीय मंत्रियों ने दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई और उनके अमर गीत सदैव हमारे हृदय में गूंजते रहेंगे।