पंचम दा से बहुत कुछ सीखा, वह मेरे मेंटर थे: हरिहरन

IANS | February 21, 2026 10:14 PM

मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। प्लेबैक सिंगर हरिहरन ने अपने एलबम 'जान मेरी' के लॉन्च के दौरान आर. डी. बर्मन (पंचम दा) के साथ बिताए पलों को याद किया। हरिहरन ने न केवल उनकी खासियत को गिनाया बल्कि पंचम दा को अपना मेंटर भी बताया।

उस्ताद अब्दुल राशिद खान : पद्म भूषण पाने वाले सबसे उम्रदराज संगीतकार, तानसेन के वंशज होने का गौरव

IANS | February 17, 2026 9:42 PM

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के शास्त्रीय संगीत को उस समय गहरा झटका लगा, जब 18 फरवरी 2016 को 107 वर्ष की उम्र में उस्ताद अब्दुल राशिद खान ने इस दुनिया को अलविदा कर दिया। वे भारत के सबसे वरिष्ठ सक्रिय संगीतकार थे और पद्म भूषण से सम्मानित होने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति थे। खास बात यह है कि उन्हें तानसेन के वंशज होने का गौरव प्राप्त था।

भारत में पहली बार धमाल मचाने आ रहे कान्ये वेस्ट, दिल्ली में होगा ऐतिहासिक कॉन्सर्ट

IANS | February 16, 2026 3:49 PM

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। भारत में लाइव म्यूजिक और इंटरनेशनल कॉन्सर्ट्स का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। इस कड़ी में अब लोगों के बीच अमेरिकी रैपर और सॉन्गराइटर कान्ये वेस्ट के लाइव परफॉर्मेंस को लेकर जमकर उत्साह है। यह कॉन्सर्ट कान्ये के करियर का भारत में पहला शो होगा।

एक साल में 33 फिल्में और 180 गाने देने वाले 'डिस्को किंग' जब बोले थे, 'अब मजा नहीं आता'

IANS | February 15, 2026 11:29 PM

मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कलाकार हुए, जिन्होंने अपनी कलाकारी की खास छाप छोड़ी, लेकिन 'डिस्को किंग' यानी बप्पी लाहिरी का नाम हमेशा अलग चमकता है। उन्होंने न सिर्फ संगीत दिया, बल्कि डिस्को की लहर चलाकर पूरी इंडस्ट्री के ट्रेंड को बदल दिया। उनकी धुनें पार्टी की शान बनीं, दिलों को छुआ और कई जेनरेशन को नचाया। 'डिस्को किंग' की उपाधि उन्होंने सिर्फ नाम से नहीं, बल्कि अपनी फास्ट बीट्स, पॉप-डिस्को फ्यूजन और अनगिनत हिट गानों से कमाई।

शानदार रहा अरिजीत सिंह के साथ जियागंज स्टूडियो में 'तेरे संग' रिकॉर्ड करने का अनुभव : यूलिया वंतूर

IANS | February 15, 2026 12:15 PM

मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। एक्ट्रेस और सिंगर यूलिया वंतूर ने सिंगर अरिजीत सिंह के साथ नए गाने 'तेरे संग' पर काम करने का अनुभव साझा किया है। उन्होंने खास बातचीत में बताया कि अरिजीत सिंह के जियागंज (पश्चिम बंगाल) स्थित घर में बने उनके स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड करना उनके लिए बेहद खास और यादगार रहा।

'मेल सिंगर्स हाई ऑक्टेव में गाते हैं', इंडस्ट्री में फीमेल सिंगर्स के बदलते रोल पर बोले बाबुल सुप्रियो

IANS | February 14, 2026 1:24 PM

मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। सिंगर और पूर्व सांसद बाबुल सुप्रियो ने बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में मेल और फीमेल सिंगर्स के रोल में आए बदलाव पर खुलकर बात की, जिसमें उन्होंने बताया कि प्लेबैक सिंगिंग में कई बड़े बदलाव आए हैं।

महिला गायकों को डुएट में कम लाइन्स दिए जाने पर बोले शान- यह एक नया ट्रेंड बन रहा है

IANS | February 13, 2026 3:55 PM

मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। प्लेबैक सिंगर शान ने म्यूजिक इंडस्ट्री में चल रहे ट्रेंड पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि अब डुएट गानों में फीमेल सिंगर्स को मेल सिंगर्स की तुलना में कम लाइंस दी जा रही हैं, जो पहले नहीं था।

सुरों की मालिनी : माटी की सोंधी सुगंध, बिरह और प्रेम संबंध, जिनके सुरों से गूंज उठी लोक संगीत

IANS | February 10, 2026 7:22 PM

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। 11 फरवरी, सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि भारतीय लोक संगीत के लिए एक उत्सव की तरह है। इसी दिन उत्तर प्रदेश के कन्नौज में जन्म हुआ उस आवाज की, जिसने लोक संगीत को मंच तक लाया, आंगन को फिर से सुरों से भर दिया और मिट्टी की खुशबू को शास्त्रीय अनुशासन के साथ देश-दुनिया तक पहुंचाया। हम बात कर रहे हैं, सुरों की मल्लिका मालिनी अवस्थी की। जब वह गाती हैं, तो ऐसा लगता है, जैसे कोई नदी बह रही हो, कभी शांत, कभी वेगवती, कभी बिरह में डूबी और कभी प्रेम से छलकती।

अरिजीत सिंह को बाबुल सुप्रियो ने बताया 'बेहतरीन इंसान', रिटायरमेंट के फैसले पर बोले शान- थोड़ा सब्र रखें

IANS | February 10, 2026 1:07 PM

मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। प्लेबैक सिंगिंग से दूर जाने के अपने फैसले को लेकर चर्चा में छाए अरिजीत सिंह पर आम जनता के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारे भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच गायक बाबुल सुप्रियो ने अरिजीत को ‘इंटेलिजेंट आदमी’ बताते हुए कहा कि उनके फैसले के पीछे गहरा सोच-विचार है और फैंस को उन पर भरोसा रखना चाहिए। वहीं, गायक शान ने कहा कि फैंस को सब्र रखना चाहिए।

10 फरवरी: जब 'भारत रत्न' बने भीमसेन जोशी, संगीत को साधन नहीं, बल्कि साधना मानते थे

IANS | February 9, 2026 11:21 PM

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। पंडित भीमसेन जोशी... एक ऐसी हस्ती जो भारत रत्न रहे और विश्व में भारतीय संगीत की खूबसूरती को पहुंचाया। भीमसेन जोशी हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के उन महान कलाकारों में से एक हैं, जिनकी आवाज सुनकर कोई भी मंत्रमुग्ध हो जाता है। उन्हें 10 फरवरी 2009 को उनके घर पुणे में देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।