अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग संन्यास पर बोले मियांग- 'यह युग का अंत नहीं, नई सुबह का आगाज'
मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय संगीत जगत में अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की खबर के बाद लोग हैरत में हैं और लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। श्रेया घोषाल, सोना महापात्रा के बाद अब गायक-अभिनेता मियांग चेंग की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अरिजीत के संन्यास पर सरल शब्दों में कहा कि यह युग का अंत नहीं, बल्कि नई सुबह का आगाज है।