'यह समय भी गुजर जाएगा...' गुरु रंधावा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

IANS | August 31, 2025 2:01 PM

चंडीगढ़, 31 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब इन दिनों भयंकर बाढ़ की मार झेल रहा है। नदियों के उफान और लगातार बारिश ने कई जिलों के हालात बिगाड़ दिए हैं। सैकड़ों गांव पानी में डूब चुके हैं, लोगों के घर उजड़ गए हैं, फसलें तबाह हो गई हैं, और जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। इस मुश्किल घड़ी में जहां सरकार और राहत टीमें काम कर रही हैं, वहीं समाज के कुछ संवेदनशील लोग भी अपने स्तर पर मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा, जिन्होंने न सिर्फ मदद पहुंचाई, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए और लोगों को भी मदद करने के लिए प्रेरित किया।

टूटे वायलिन से लेकर संगीतकार बनने तक, कुछ ऐसा रहा फरहाद मेहराद का संघर्ष भरा सफर

IANS | August 30, 2025 3:57 PM

मुंबई, 30 अगस्त (आईएएनएस)। संगीत की दुनिया के कुछ सुर ऐसे होते हैं जो सीधे दिल में उतर जाते हैं। फरहाद मेहराद की आवाज भी कुछ ऐसी ही थी... मधुर, गहरी और सच्ची। उन्होंने कभी संगीत को एक करियर की तरह नहीं देखा, बल्कि एक मिशन की तरह जिया। उनका सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। एक मासूम बच्चा, जो एक वाद्य यंत्र के टूटने से इतना दुखी हुआ कि उसने हमेशा के लिए उसे छोड़ दिया, आगे चलकर वही बच्चा फारसी रॉक संगीत की पहचान बन गया। यह किस्सा जितना मजेदार है, उतना ही भावुक भी है।

बर्थडे स्पेशल : शादियों में गाने वाले 'गुरु' की 'पटोला' ने बनाई किस्मत, ऐसे बनें 'जेन-जी' के फेवरेट

IANS | August 29, 2025 9:13 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। 'कत्ल', 'अजुल', 'सिर्रा', 'लाहौर' और 'हाई रेटेड गबरू' जैसे गाने आजकल जनरेशन 'जी' की प्लेलिस्ट में धूम मचा रहे हैं। इन गानों को मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने आवाज दी है, जिन्होंने अपनी जादुई आवाज और अनूठे अंदाज से पंजाबी और बॉलीवुड संगीत की दुनिया में एक खास मुकाम हासिल किया है। उनके गाने न सिर्फ युवाओं के दिलों पर राज करते हैं, बल्कि उनकी हर बीट पर थिरकने को मजबूर भी करते हैं।

बसवराज राजगुरु: 'हिंदुस्तानी संगीत के राजा', जिन्होंने शास्त्रीय गायन को दी नई ऊंचाई

IANS | August 23, 2025 12:18 PM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में कुछ ऐसी हस्तियां रही हैं, जिन्होंने अपनी कला से न केवल संगीत की दुनिया को समृद्ध किया बल्कि उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया। उन्हीं में से एक हैं पंडित बसवराज राजगुरु, जो एक शास्त्रीय गायक थे। उनकी गायकी में किराना, ग्वालियर और आगरा घरानों की विशेषताओं का अनूठा समन्वय देखने को मिलता है, जिसने उन्हें संगीत प्रेमियों के बीच अमर बना दिया।

जन्मदिन विशेष: गुलजार के हाथों में कमाल, शब्द ही नहीं गढ़े 'बोस्की' की हर छोटी बड़ी इच्छाओं का भी रखा मान

IANS | August 17, 2025 4:54 PM

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा और साहित्य की दुनिया में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जो समय के साथ फीके नहीं पड़ते, बल्कि और भी चमकते हैं। गुलजार उन्हीं में से एक हैं। उर्दू, पंजाबी, खड़ीबोली और हिंदी जैसी कई भाषाओं में उन्होंने जो कविताएं, गीत और कहानियां लिखी हैं, वो सीधे दिल में उतर जाती हैं। 18 अगस्त 1934 को झेलम (अब पाकिस्तान) में जन्मे गुलजार, जिनका असली नाम संपूरण सिंह कालरा है, आज भी अपनी सादगी, संवेदनशीलता और शब्दों की गहराई से लोगों को बांध लेते हैं। लेकिन अगर गुलजार की जिंदगी को किसी एक नजरिए से सबसे गहराई से समझा जा सकता है, तो वो है उनकी बेटी मेघना गुलजार का!

फायरिंग पर एल्विश के पिता ने जताई फिक्र, बोले- ' हमें अब जान का खतरा हो रहा महसूस'

IANS | August 17, 2025 1:05 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर रविवार सुबह हुई फायरिंग की घटना से पूरा इलाका दहशत में है। इस मामले में अब एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव और उनके पड़ोसियों के बयान सामने आए हैं, जिन्होंने इस हमले को न सिर्फ चौंकाने वाला बताया बल्कि इसे एक साजिश करार दिया है।

यादों में सुर-ताल और राग : संगीत को समर्पित की 'जसरंगी' शैली, आकाशगंगा में भी चमक रहे 'पंडित जसराज'

IANS | August 16, 2025 3:48 PM

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा के हिसार में 1930 में पंडित जसराज का जन्म हुआ। उनका नाम आज भी हर संगीत प्रेमी के दिल में गूंजता है। संगीत के क्षेत्र में उनकी आभा को इसी से समझा जा सकता है कि भारत सरकार ने उन्हें तीनों पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। उनके नाम पर अंतरिक्ष में एक छोटे ग्रह का नाम 'पंडित जसराज' रखा गया। जसराज ने एक अनूठी 'जसरंगी' शैली भी विकसित की थी।

अपने बेटे को कान्हा रूप में देख भावुक हो उठीं श्रेया घोषाल, यशोदा मां की तरह किया लाड

IANS | August 13, 2025 4:20 PM

मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में देशभर में बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस खास मौके पर कई लोग अपने बच्चों को बाल कृष्ण के रूप में सजाते हैं और फोटोशूट कराते हैं। इस कड़ी में मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने भी अपने बेटे देव्यान के साथ फोटोशूट कराया, साथ ही हाल ही में रिलीज हुए उनके नए भजन 'ओ कान्हा रे' से जुड़ी बीटीएस झलक भी साझा की।

जन्माष्टमी से पहले श्रेया घोषाल का ‘ओ कान्हा रे’ गाना रिलीज, बोलीं- 'यह राधा-कृष्ण को समर्पित'

IANS | August 12, 2025 10:47 AM

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। 15-16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है, जिसकी दुनिया भर में धूम है। इस बीच प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने अपना नया गीत ‘ओ कान्हा रे’ जारी कर दिया है। गायिका ने बताया कि यह गीत राधा और कृष्ण के बीच के पवित्र बंधन को समर्पित है।

डॉक्टर रेप केस: रैपर वेदान के खिलाफ केरल पुलिस ने जारी किया लुक आउट नोटिस

IANS | August 11, 2025 1:44 PM

कोच्चि, 11 अगस्त (आईएएनएस)। मलयालम रैपर हिरंदास मुरली, जिन्हें वेदान के नाम से जाना जाता है, के खिलाफ बलात्कार के एक मामले में लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। केरल पुलिस ने यह कदम इस आशंका के चलते उठाया कि वेदान देश छोड़कर भागने की कोशिश कर सकता है।